Bihar News: हड़ताल पर गए डॉक्टरों की कटेगी सैलरी, चिकित्सकों ने कहा सरकार 1 दिन तो हम 5 दिन...
Bihar Doctor Strike News: बिहार के पूर्णिया जिले में मेडिकल कॉलेज के डॉ राजेश पासवान (सर्जन, गाइनेकोलॉजी विभाग) के ऊपर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हमला हुआ था। हमले के विरोध में 21 नवंबर को प्रदेश के सभी के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों ने काम नहीं किया।
प्रदेश के सभी ज़िले में ओपीडी बंद रहने की वजह से मरीज़ों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिहार सरकार ने डॉक्टरों द्वारा किए कार्य बहिष्कार पर सख्त एक्शन लिया है। हड़ताल पर गए चिकित्सकों पर 'नो वर्क-नो पे' सिस्टम लागू करते हुए एक दिन की सैलरी काटने का फ़ैसला लिया है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की तरफ़ प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अधीक्षक और सिविल सर्जन को लेटर जारी किया है। लेटर में साफ़ तौर पर कहा कि गया है कि आईएमए के समर्थन में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने कार्य बहिष्कार के फ़ैसले को सरकार के संज्ञान में सही से नहीं लाया है।
इसलिए बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ का यह फ़ैसला पूरी तरह अवैध है, इसलिए कार्य बहिष्कार को अवैध मानते हुए 'नो वर्क-नो पे' लागू करने का फ़ैसला लेते हुए हड़ताल पर गए चिकित्सकों को उस दिन का वेतन नहीं मिलेगा।
प्रदेश सरकार के इस फ़ैसले का बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने विरोध किया है। डॉ हसरत अब्बास (अपर महासचिव, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ) ने कहा कि डॉक्टर अपनी जान को जोखिम में डालकर काम नहीं कर सकते हैं। खुद महफूज़ रहेंगे तभी मरीज़ों का इलाज कर पाएंगे। सरकार एक दिन का वेतन काटेगी तो स्वास्थ्य संघ 5 दिनों तक काम का बहिष्कार करने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications