Bihar Politics: महागठबंधन हो रही कमज़ोर या BJP नेता बिगाड़ेंगे NDA गठबंधन का खेल, अटकलों का बाज़ार गर्म

Bihar News: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर संभावनाओं की सियासत शुरू हो चुकी है। NDA नेता महागठबंधन में टूट की बात कह रहे हैं, तो वहीं महागठबंधन के नेता भाजपा नेताओं को ही अपने संपर्क में होने का दावा कर रहे हैं। सियासी गलियारों में संभावनाओं की सियासत पर चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि बिहार में महागठबंधन कमज़ोर हो रही है या, भाजपा नेता एनडीए का खेल बिगाड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता नित्यानंद राय ने जदयू पर ज़ोरदार निशाना साधते हुए, टूटने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी के कई दिग्गज नेता उनके संपर्क में हैं, जदयू टूटने की कगार पर है। भविष्य में जदयू का नामो निशान तक नहीं बचने वाला है।

Grand alliance is getting weak or NDA leaders will spoil the game of alliance, Bihar Politics news hindi

भाजपा नेता के बयान के बाद बिहार सरकार के मंत्री जितेंद्र राय ने भी भाजपा नेता को आड़े हाथों लिया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि नित्यानंद राय (केंद्रीय मंत्री) राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद याद के संपर्क में हैं। भाजपा के कार्यक्रम में लोग नहीं जुटे, यह नित्यानंद राय का ही गेम प्लान था। वह खुद राजद में शामिल होने वाले हैं।

जितेंद्र राय ने कहा कि साज़िश के तहत 'झलकारी बाई की जयंती' प्रोग्राम को फ्लॉप करवाया गया है। इसके पीछे नित्यानंद राय का ही हाथ है। बिहार में भाजपा कमज़ोर हो रही है, इसलिए भाजपा नेता बेफिज़ूल की बयानबाज़ी कर रहे हैं। इसलिए भाजपा नेताओं के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

बिहार सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाया, जाति आधारित गणना कराई, युवाओं को रोज़गार दिया जा रहा है। महागठबंधन सरकार द्वारा बिहार में किए जा रहे कार्यों से भाजपा घबर गई है, इसलिए उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा। केंद्र सरकार और बिहार सरकार के कामों की लोग तुलना कर महागठबंधन सरकार को सराह रहे हैं।

महागठबंधन सरकार से भाजपा घबराई हुई है, इसलिए उनके नेता मुद्दा वीहीन बात कर जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। भाजपा के कार्यक्रम में लोग नहीं पहुंच रहे हैं, इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि किस तरह जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। NDA गठबंधन के कई नेता जल्द ही पाला बदलने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+