बस ख़रीदने पर सरकार दे रही पांच लाख रुपये, मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का आप भी उठा सकते हैं लाभ
Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana: जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में आज समहरणालय सभागार में मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की, जिला में अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई ।इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी राहुल कुमार(अपर जिला परिवहन पदाधिकारी) अग्रणी बैंक प्रबंधक जहानाबाद तथा उक्त योजना कुछ लाभुक भी उपस्थित थे।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि, प्रथम चरण में के 33 लोगों का चयन इस योजना में लाभ के लिए किया गया है। लाभुकों को निर्देश दिया गया है कि बस का क्रय जल्द से जल्द कर लें, ताकि अनुदान की 5 लाख राशि निर्गत की जा सके।

चयनित लाभुकों के सूची में से, ऐसे लाभुक जो की बस ख़रीदी के ख्वाहिशमंद नहीं है। तीन दिनों के अंदर जिला परिवहन कार्यालय को प्रतिवेदन दें, कि वह इस योजना के ख्वाहिशमंद नहीं हैं। ताकि अन्य प्राप्त आवेदनों में से नए लाभुकों को का चयन किया जा सके।
आपको बता दें कि राज्य में प्रखंडों एवं सुदूर पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की शुरुआत की गई थी। आम जनों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही परिवहन विभाग द्वारा इसकी शुरुआत पिछले साल नवंबर महीने में की गई है।
मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के हर प्रखंड में ज्यादा से ज्यादा सात लाभुकों को प्रति बस खरीद के बाद 5 लाख का भुगतान किया जाएगा। जिसके लिए कोटिवार भी संख्या निर्धारित की गई है। जिन प्रखंडों में अनुसूचित जनजाति की तादाद 1 हज़ार से ज्यादा होगी उसे प्रखंड में एक अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति के कोटि में भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत प्रखंडों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए मिनी बस को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन लाभुकों का चयन किया जाएगा उनके द्वारा बस क्रय करने के पश्चात, वाहन का निबंध पत्र, बीमा से संबंधी कागजात एवं विक्रय पत्र जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।
वाहन खरीदने के लिए अगर किसी वित्त पोषण संस्था से ऋण लिया गया हो, तो लाभुक वित पोषण संस्थान को राशि अंतरण हेतु लाभुक द्वारा हस्ताक्षरित आरटीजीएस ट्रांसफर प्रपत्र प्राप्त किया जाएगा। इसके साथ ही लाभुक से इस बाबत घोषणा पत्र भी हासिल किया जाएगा।
घोषणा पत्र में यह लिखा होगा कि संबंधित बैंक को सरकार से लाभुक को प्राप्त अनुदान की राशि को लाभुक के बैंक खाता से ऋण देने वाले वित्तीय संस्थान के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर करने का अधिकार को होगा। लाभुकों द्वारा इस विषय पर प्रश्न उठाया गया कि बैंकों से ऋण लेने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक जहानाबाद भी उपस्थित थे, जिनके द्वारा लाभुकों को आश्वस्त किया गया कि वित्तीय नियमों के अनुरूप उन्हें ऋण उपलब्ध कराई जाएगी। जहानाबाद जिला अंतर्गत अब तक एक लाभुक को इस योजना के तहत 5 लाख का अनुदान भुगतान किया जा चुका है।
जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस योजना का प्रचार प्रसार करें एवं आवेदकों की संख्या बढ़ाएं। योजना में प्राप्त आवेदनों को वक्त पर मॉनिटरिंग करते रहें, ताकि आवेदकों को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत अनुदान का लाभ मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications