Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News: ‘साथ जिएंगे,साथ मरेंगे’, मामी भांजी की शादी सच्चाई तो कुछ और ही है, लोगों ने कहा- ग़ज़ब टोपीबाज है

Gopalganj Farzi Shadi News: बिहार के गोपालगंज में मामी और भांजी की शादी सुर्खियों में छाई हुई है। सोमवार को वायरल हुए एक वीडियो पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई। मामी और भांजी के शादी की सच्चाई तो कुछ और ही है।

वन इंडिया हिंदी की टीम वायरल वीडियो पूरी सच्चाई जानने की कोशिश की तो मामला कुछ और ही निकला। सोशल मीडिया पर जो शादी सुर्खियों में थी, वह पूरी तरह फ़र्ज़ी थी। मामी और भांजी दोनों शआदी शुदा है। वह इस तरह शादी का नाटक पहले भी कर चुके हैं। इसके पीछे का खेल दोनों के पति बखूबी जानते हैं। गोपालगंज के बेलवा गांव (कुचायकोट प्रखंड) का यह पूरा मामला है।

Gopalganj Mami ne bhanji k sath rachai shadi belgaon prem vivah k viral video ki sachchai kya hai

मामी शोभा कुमारी और भांजी सुमन कुमारी ने सोमवार को एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ। जींस टीशर्ट पहने मामी शोभा कुमारी ने मीडिय में बयान दिया था कि 3 सालों से उसका भांजी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए दोनों ने शादी रचाने का फ़ैसला लिया। अब हम लोग साथ जिएंगे और साथ मरेंगे।

वन इंडिया की टीम जब मामले की तह तक पहुंची तो पाया कि यह दोनों कुछ युट्यूबर्स के साथ मिलकर फॉलोअर्स और व्यूज़ बढ़ाने के लिए इस तरह का कंटेंट बनाकर जानबूझकर वायर करती है। दोनों ने साथ मिलकर फ़र्ज़ी शादी का स्क्रिप्ट तैयार किया था। बेलगांव के लोग भी दोनों की करतूतों से आजिज़ हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि यह दोनों ग़ज़ब टोपीबाज़ हैं। दोनों का नाटक उनके पति भी जानते हैं, लेकिन कुछ नहीं कहते। पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह का रील बनाकर वायरल कर चुकी है। इस पूरे मामले में मामी और भांजी कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रही हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन का कहना है कि हमें शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+