Love Revenge: प्रेमिका ने फिल्मी अंदाज़ में लिया इंतेकाम, अपराधी ने डराकर ज़बरदस्ती की थी शादी
Love Crime News: प्रेम प्रसंग और शादी फिर हत्या, फिल्मी अंदाज में प्रेमिका के इंतेकाम का अनोखा मामला सामने आया है।

Bihar News: बेतिया से प्रेमिका के फिल्मी अंदाज़ में इंतेकाम का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ भाग कर अपराधी दोस्त के पास छिपने लिए चला गया था। अपराधी दोस्त ने दोनों को पनाह दी। इसी दौरान उसे दोस्त की प्रेमिका पसंद आ गई।
अपराधी दोस्त ने अपने दोस्त को भगाकर उसकी प्रेमिक से ज़बरदस्ती शादी कर ली। युवती को डरा धमाकर शादी तो हो गई थी, लेकिन वह अंदर ही अंदर मौके की तलाश में थी। डर के साए मे उसने 14 साल गुज़ारे और मौका मिलते ही उसने अपने पति की हत्या कर दी।
प्रेम कहानी की शुरूआत बेतिया से हुई और खत्म लखनऊ हुई। अब प्रेमी और प्रेमिका दोनो सलाखों के पीछे हैं। दरअसल नरकटियागंज (बेतिया) निवासी प्रियंका एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। स्कूल आने जाने के क्रम में पान दुकानदार बिट्टू जायसवाल से 2008 में उसकी दोस्ती हुई।
बिट्टू की दुकान पर गोरख ठाकुर (कुख्यात अपराधी) ठाकुर भी आते जाते रहता था। इसी दौरान बिट्टू की गोरख से दोस्ती हुई। वहीं प्रियंका और बिट्टू का इश्क परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया लेकिन परिवार वाले नहीं मानें।
गोरख ठाकुर कई वारदातों को अंजाम देने के बाद लखनऊ में छिपा हुआ था। वहीं बिट्टू और प्रियंका भी घर से भागकर गोरख के पास पनाह लेने लखनऊ पहुंच गए। गोरख ने उन्हें शरण तो दिया लेकिन बिट्टू की प्रेमिक प्रियंका उसे पसंद आ गई।
गोरख ठाकुर ने बिट्टू को डरा धमका भगा दिया और प्रियंका से ज़बरदस्ती शादी रचा ली। गोरख के खौफ से वह खामोश रही और इंतेकाम लेने का प्लान बनाने लगी। 14 साल बाद प्रियंका ने प्रेमी का बदला लिया। 2015 में कुख्यात अपराधी फिरदौस ने गोरख ठाकुर के पास शरण लिया था।
गोरख ठाकुर ने फिरदोस की एक रिश्तेदार (खुशबु) से नजदीकियां बढानी शुरू की। यह बात फिरदौस को नागवार गुज़रने लगी। प्रिंयका ने इसी काफायदा उठाते हुए अपने प्रेमी बिट्टू और फिरदौस को एक साथ लाई और गोरख का गेम खत्म करने की साजिश रची।
2019 में चारबाग में फिरदोस और बिट्टू को प्लान के मुताबिक रहने के लिए प्रियंका ने कहा, फिर वह गोरख को साथ लेकर चारबाग पहुंची। वहां फिरदौस और बिट्टू ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं लेकिन गोरख बच गया। 2022 में शातिर प्लान के साथ प्रियंका ने फिरदौस और बिट्टू के साथ गोरख की हत्या करवा दी।
25 जून 2022 को फिरदौस और बिट्टू बिहार पुलिस की वर्दी में दो अन्य शूटरों के साथ बिहार पुलिस की वर्दी में हत्या कर दी। कुख्यात अपराधी गोरख ठाकुर हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी फिरदौस और बिट्टू जायसवाल ने पूछताछ में यह खुलासा किया है।












Click it and Unblock the Notifications