Video: बिहार में छात्राओं ने शिक्षा विभाग की गाड़ी में मचाई तोड़फोड़, स्कूल में सुविधा नहीं मिलने से थी नाराज
बिहार के वैशाली जिले के महनार में मंगलवार को एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने स्कूल में सुविधाओं की कमी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। वहां पर मौजूद छात्राएं डंडे, डिब्बे और पत्थर से भी हमले कर रही थीं। इसके बाद वहां माहौल बहुत गर्म हो गया। बाद में छात्राओं को समझाकर शांत कराया गया। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि कुछ शरारती तत्व के उकसाने पर छात्राओं ने ऐसा किया।
एसडीओ ने बताया, आखिर क्यों नाराज हैं छात्राएं
महनार के एसडीओ से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वास्तविक कारण बताया। उन्होंने कहा कि यहां स्कूल कक्षाओं की क्षमता से अधिक छात्रों का प्रवेश होता है। जिन छात्रों को अंदर बैठने की जगह नहीं मिली उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी. हम स्कूल को दो पालियों में चलाने का प्रयास कर रहे हैं।जांच जारी है।

नीचे सुनें क्या कहा एसडीओ ने












Click it and Unblock the Notifications