नाबालिग की 5 साल तक अस्मत लूटता रहा चाचा, गर्भवती हुई तो घरवालों ने निकाला

Bihar news, बिहार। बिहार के कैमूर में एक शख्स की करतूत सामने आई है। रिश्ते में चाचा लगने वाले इस शख्स ने अपनी नाबालिग भतीजी को झांसा देकर पांच साल तक उसका यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हुई तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस से गुहार लगाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस बात की जानकारी घरवालों को दी तो उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

girl alleges physical attack on uncle from five year

शादी का झांसा देकर किया रेप

पीड़िता ने पुलिस से बताया कि उसका चाचा उसे शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जब उसने दबाव बनाया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसने चाचा के बारे में घरवालों को बताया तो उन्होंने उसे ही चरित्रहीन होने का आरोप लगाकर घर से निकाल दिया।

girl alleges physical attack on uncle from five year

आरोपी चाचा गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग ने चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+