'मैं हिंदू पैदा हुआ हूं,हिंदू ही मरूंगा,हिंदुओं को करूंगा एकजुट', गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर साधा निशाना

Hindu Swabhiman Yatra: भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' ने बिहार में सियासी बहस छेड़ दी है। आज शुक्रवार 18 अक्टूबर से इस यात्रा का आगाज़ हो रही है। यह यात्रा तब हो रही है,जब विपक्षी दल जातीय जनगणना की मांग कर अड़ा हुआ है। गिरिराज सिंह का कहना है कि इस यात्रा का मकसद हिंदुओं को एकजुट करना है, खास तौर से उन्हें जातिगत विभाजन से बचाने का संदेश देना है।

Recommended Video

    मैं हिंदू पैदा हुआ,हिंदू ही मरूंगा,हिंदुओं को करूंगा एकजुट,गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर साधा निशाना

    अपनी यात्रा की शुरुआत करने से पहले शुक्रवार को गिरिराज सिंह ने कहा कि यदि हिंदू एकजुट नहीं होते, तो उन्हें पड़ोसी देशों में हो रहे अत्याचारों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने खास रूप से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की ओर इशारा किया और हिंदू एकता की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि तेजस्वी यादव ने अपनी यात्रा को डर से कैंसिल किया है। अगर तेजस्वी यादव ने यात्रा में समर्थन देने के लिए रोका है तो मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। डरने की कोई आवश्नयकता नहीं है।

    india news jpg

    गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई यात्रा को लेकर कोई कह रहा है कि मेरी लाश से गुजरना होगा। कोई कह रहा है मैं निकलने नहीं दूंगा,जबकि मैं कह रहा हूं जब तक मेरे शरीर में एक बूंद भी खून है, यह यात्रा वहीं रुकेगी। उन्होंने भागलपुर में पत्रकारों में पत्रकारों से कहा कि "मैं हिंदू के रूप में पैदा हुआ हूं और हिंदू के रूप में ही मरूंगा। मेरा लक्ष्य मरने से पहले हिंदुओं को एकजुट करना है।"

    यात्रा का समापन किशनगंज में 22 अक्टूबर को होगा

    ज्ञात हो कि गिरिराज सिंह के यात्रा का आगाज़ भागलपुर से हो रही है और इसका समापन किशनगंज में 22 अक्टूबर को होगा। गिरिराज सिंह का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हिंदुओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। उनका आरोप है कि कुछ सियासी दल, विशेषकर कांग्रेस, हिंदुओं को जातिगत आधार पर बांटने का प्रयास करते हैं, जो समाज को कमजोर बनाता है।

    यह भी पढ़े यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में 4 स्पेशल ट्रेनों को किया गया रद्द, रायपुर- बिलासपुर होंगे प्रभावित

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+