गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर बाइक चलाना प्रेमी को पड़ा महंगा, वीडियो में देखिए क्या हुआ इनके साथ?
गया। वैसे तो आमतौर पर हमने और आपने देखा है कि मोटरसाइकिल पर आगे-पीछे सीट पर बैठते हैं। लेकिन कभी फिल्मी गानों में हम सभी ने देखा है कि हीरो हीरोइन को मोटरसाइकिल पर अपने आगे बैठा लेता है और फिर बाइक चलाता है। लेकिन इस तरह का वास्तविक जिंदगी में स्टंट करना एक प्रेमी युगल को भारी पड़ गया। प्रेमी बाइक चलाने के दौरान अपनी प्रेमिका को आगे टंकी पर बैठा लिया बल्कि ऐसा बैठाया कि जैसे प्रेमिका बाइक पर नहीं उसकी गोद में बैठी हो।
Recommended Video

गांव वालों ने पीछा कर पकड़ा
हालांकि प्रेमी जोड़े की ये मस्ती करने का तरीका गांव के लोगों को अच्छा नहीं लगा। ग्रामीणों ने जब प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ा तो अपशब्द के साथ कड़ी फटकार लगाई और बताया कि ये गांव है, गांव में इस तरह नहीं चलता। इस दौरान लड़की ने पहले अपने प्रेमी को चलने की बात की लेकिन ऑटो से पीछा कर दोनों को गांव वालों ने पकड़ लिया।

प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इसके बाद दोनों को रोककर समझाया और डांट भी लगाई। बुलेट वाले प्रेमी युगल का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बिहार के गया जिले में तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो कहां का है, यह अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन वीडियो में युवक अपना एड्रेस गया बता रहा है।

गांव वालों ने लगाई डांट
इस वीडियो में ग्रामीण परिवेश वाले शख्स चेतावनी भरे लहजे में दोनों को गाली भी देते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में प्रेमिका थोड़ी देर बाद लोगों से छोड़ने की गुहार लगा रही है तो वहां मौजूद लोग उसे डांट रहे हैं। लोगों ने प्रेमी युगल को बताया कि ये गांव है यहां ऐसा नहीं चलता












Click it and Unblock the Notifications