Gaya Lok Sabha Seat: जब राजद नेता ने कहा- आप भी तेजस्वी पर फ़िदा हैं, ठहाका लगाने लगे लोग, जानिए पूरी बात

Jitan Manjhi Vs Kumar Sarvjeet Gaya Seat: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए बिहार की सभी 4 सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों ने चुनावी प्रचार तेज़ कर दी है। वन इंडिया हिंदी की टीम लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र हॉट सीटों में शुमार की जा रही गया सीट पर पहुंची।

वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता ने पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ गया लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से भी विभिन्न मुद्दों पर बात की। इसी क्रम में राजद नेता कंचन यादव ने भी वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की। वहीं उन्होंने एनडीए प्रत्याशी पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर भी जमकर निशाना साधा। नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है?

Gaya Seat Ex CM Jitan Manjhi Vs RJD Leader Kumar Sarvjeet fight in Lok Sabha chunav 2024 bihar

राजद नेता कंचन यादव से जब सवाल हुआ कि चुनाव आते ही नेता लोग वादों की झड़ी लगाने लगते हैं। लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद के बाद वादों के पिटारे को ठंडे बस्ते में दाल दिया जाता है। आप लोग अपने क्षेत्र की जनता और युवाओं के लिए अलग क्या करेंगे।

Recommended Video

    जीतन मांझी गया सीट तो जीत नहीं पाएंगे, 400 पार का नारा दे रहे- कंचन यादव

    इस सवाल के जवाब में राजद नेता कंचन यादव ने कहा कि 17 महीने बनाम 17 साल का कार्यकाल देख लीजिए, तेजस्वी यादव ने जिस तरह से युवाओं को रोज़गार दिया है, सभी लोग उसपे फिदा हैं, हम भी फिदा हैं और आप भी उस पर फिदा हैं। कंचन यादव ने जैसे ही यह बोला वहां मौजूद लोग ठहाका लगाकर हंसने लगे।

    कंचन यादव ने कहा कि गया लोकसभा सीट से जीतन राम मांझी की ज़मानत ज़ब्त हो जाएगी। वह कहते हैं कि इश्वर, अल्लाह, गिरजा किसी धर्म को नहीं मानते हैं। नेताओं को धर्म और जात पात के मुद्दे पर बात नहीं करनी चाहिए, उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार पर बात करनी चाहिए।

    पूर्व सीएम जीतन राम मांझी अगर किसी धर्म को नहीं मानते हैं तो, उनको कौन मानता है। मांझी को उनके परिवार के लोग नेता मानते ही नहीं हैं, जनता वोट कैसे दे देगी। इस बार जीतन मांझी चौथी बार हार कर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+