Gaya News: ‘दो नाली राईफल, देसी कारवाईन और ज़िंदा कारतूस’,हथियार तस्कर के पास से बरामद आर्म्स देख पुलिस भी दंग

Gaya News: बिहार में अपराधियों के बढ़ते हौसले को तोड़ने के लिए पुलिस विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रही है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। ताज़ा मामला बिहार के गया ज़िले का है, जहां बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में की गई।

26 अगस्त, सोमवार को संयुक्त कार्रवाई में गया जिला का हथियार तस्कर सौरव कुमार (पे. नागेन्द्र सिंह, दुबहल थाना मगध मेडिकल) और राणा अविनाश सिंह उर्फ बजरंगी (पे. शंकर सिंह, खटका चक थाना विष्णुपद) को जिला के वजीरगंज थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Gaya News rifles carbine gun police also stunned to see arms recovered from arms smuggler news

गिरफ्तार अपराधकर्मियों के खिलाफ़ वजीरगंज थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान अपराधियों के पास से एक दो नाली राईफल, एक देशी कारवाईन, 3 जिन्दा कारतूस, 6 खोखा और एक चारपहिया वाहन बरामद किया है।

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की, उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई होने से अपराधियों के हौसले टूटते हैं। वारदात पर भी लगाम लगता है। लोगों के बीच दहशत का जो माहौल है, वह ख़त्म हो रहा है और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+