Bamboo Piggy Banks के ज़रिए ज़रूरतमंदों की मदद, भिक्षावृत्ति दूर करने की पहल की हो रही सराहना

Bamboo Piggy Banks: बांस के गुल्लक के ज़रिए बिहार के गया ज़िले में भिक्षावृत्ति दूर करने के लिए विदेशी सैलानियों ने पहल की है। इस पहल की स्थानीय लोग भी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। सरकार से इजाज़त मिलने के बाद मलेशिया के सैलानियों ने इस अनोखी पहल की शुरुआत की है।

मलेशिया के सैलानी बोधगया के स्कूलों और दुकानों में सेवा भावना से बांस के बने गुल्लक बांट रहे हैं। बोधगया के 500 से ज्यादा जगहों पर गुल्लक बांटे चा चुके हैं, इसके साथ ही गुल्लक में 1 रुपये डालने के लिए भी प्रेरित करने की बात कह रहे हैं। गुल्लक भर जाने के बाद जमा पैसे ज़रूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी।

Bamboo Piggy Banks:

बोधगया के लोगों ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है, गुल्लक में जमा हुए पैसे से बुज़ुर्ग, दिव्यांग, ग़रीब और असहाय लोगों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुल्लक में एक मुट्ठी चावल भी डालकर सहयोग किया जा सकता है। इससे भूखे लोगों की मदद हो सकती है।

मलेशिया के सैलानी नेक काम कर रहे हैं, इसके पीछे उनकी मंशा भिक्षावृत्ति को दूर करने के साथ ही ग़रीबों की मदद करने की है। 200 मलेशिया सैलानी की टीम बोधगया में गुल्लक बांटने का काम कर रही है। इस संस्था का थीम है कि 'भीख नहीं मांगें, भिक्षावृत्ति से बचें'। इस तरफ ही कदम बढ़ाते हुए लोगों को प्रोत्साहित करना है।

बोधगया के दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने मलेशिया ग्रुप के सैलानी द्वारा दिए बांस के गुल्लक को अपने पास रख लिया है। मलेशिया सैलानी की टीम 1 महीने बाद आकर गुल्लक में रखें पैसे और अनाज ले जाएंगे। वहीं दूसरा गुल्लक रख जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने ग्राहकों को भी कम से कम 1 रुपये देने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+