Gaya News: किसानों को कृषि यंत्र की ख़रीदी पर मिलेगा करोड़ों का अनुदान, जानिए किसे मिलेगा लाभ और कैसे?

Gaya News: किसानों को अक्सर यह शिकायत रहती है कि सरकार द्वारा उनके लिए कुछ नहीं किया जाता है। कृषि यंत्र वगैरह पर आसानी से अनुदान नहीं मिलता है, वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार ने किसानों की इस मसले को गंभीरत से लिया है।

कृषि यांत्रिकरण योजना में किसानों के लिये वित्तीय वर्ष 2024-25 में कृषि यंत्र की ख़रीदी पर कुल 637.05 लाख रुपये अनुदान का लक्ष्य रखा गया है। कृषि यंत्र के कुल 75 प्रकार पर अनुदान दिया जा रहा है। इस साल 3031 किसानों को कृषि यंत्र ख़रीदी के लिए स्वीकृति पत्र करने हेतु निर्गत किया गया है।

Gaya News Farmers will get money to purchase agricultural equipment know who will get the benefit

इस योजना अन्तर्गत 1464 किसानों को 2,29,24,686/- रुपये अनुदान उपलब्ध कराया गया। कृषि यंत्रों के आवेदन के लिए 20 अक्टुबर को पोर्टल खुलेगा। रैयत एवं गैर-रैयत दोनों के प्रकार किसान कृषि यंत्र के क्रय पर अनुदान का लाभ ले सकते हैं।

जिला पदाधिकारी, गया डा. त्यागराजन एस एम द्वारा कृषि विभाग के योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, गया द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024- 25 में कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत कुल 637.05 (छः करोड़ सैंतीस लाख पांच हजार) रुपये (राज्य योजना में 297.05 एवं केन्द्र प्रायोजित SMAM योजना में 340.00) का लक्ष्य रखा गया है।

किसानों को कृषि यंत्रों की खरीदी पर अनुदान दिया जाएगा, किसानों द्वारा कृषि यंत्र ख़रीद के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। पिछले साल इस योजना में किसानों को स्वीकृति पत्र ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के ज़रिए निर्गत किया गया है। इस साल गया जिला में अभी तक दो बार लॉटरी कराया गया है।

लॉटरी में 3031 किसानों को स्वीकृति पत्र मिला है, जिसमें से अबतक कुल 1464 किसानों के द्वारा कृषि यंत्र की खरीदारी की गई है। अभी तक इस योजना में कुल 2,29,24,686/- रुपये अनुदान उपलब्ध कराया गया है।

जिला पदाधिकारी द्वारा मेला का आयोजन कराकर कृषि यंत्र वितरण में तेजी लाने के निर्देष दिया गया। योजना में किसानों को आवेदन का सत्यापन कार्य ससमय पूर्ण कर लिया ताकि लॉटरी के समय सभी पात्र किसान का नाम सम्मिलित हो, कृषि यंत्र का वितरण पूर्ण पारदर्षी तरीके से किया जाय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+