Gaya Lok Sabha Seat: पूर्व सीएम जीतन मांझी ने बताया अपनी जीत का समीकरण, कहा- ‘MY’ फ़ेल, सभी वर्गों का मुझे...

Jitan Ram Manjhi, Gaya Seat: बिहार के गया लोकसभा सीट से जीतन राम मांझी ने एनडीए की तरफ़ से अपनी पार्टी (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के बैनर तले चुनावी ताल ठोकी है। उन्होंने गया सीट जीतने का दावा करते हुए पीएम मोदी के 400 पार नारा को भी बुलंद किया है। वीडियो में देखें उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बिहार के पूर्व सीएमन जीतन राम मांझी ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में कहा कि एनडीए की तरफ़ से मुझे प्रत्याशी बनाया गया। इसके लिए मैं गठबंधन के तमाम साथियों का शुक्रगुज़ार हूं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाएंगे।

Gaya Lok Sabha Seat Jitan Ram Manjhi Said We Will Win More Than 400 In Lok Sabha Election 2024 News

जीतन राम मांझी ने कहा कि देश भर में एनडीए नेताओं में जोश है, हम लोग पूरी मेहनत से जनता के बीच जा रहे है। मतदाताओं का हम लोगों को प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग 'एम-वाई' समीकरण की राग अलाप रहे थे, वह पूरी तरह से फेल हो चुका है।

Recommended Video

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने की वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत

    मेरे साथ समाज के हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं, सभी धर्म और समुदाय (अगड़ा-पिछड़ा) के लोगों सहयोग मिल रहा है। क़दम से क़दम मिलाकर हम लोग चल रहे हैं। इस बार गया में एतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे हैं। गया की जनता समेत पूरी देश की जनता पीएम मोदी को 2025 के बाद 2030 में भी प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

    जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं अपने जनता के सुख और दुख में उनके साथ खड़ा रहता हूं। यह वजह है कि जहां जाता हूं वहां मुझे परिवार की तरह ही प्यार और सम्मान दिया जाता है। मैं कोई एक दिन का विधायक या नेता नहीं हूं। काफी लंबे समय से राजनीति में हूं, जनता की सेवा से ही राजनीत करता आ रहा हूं। इस बार मेरे पास गया के लिए बहुत कुछ है, निश्चित तौर पर जीत के बाद नया इतिहास रचेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+