Gaya News: गया शहर में पहले Water ATM का उद्घाटन, QR कोड स्कैन कर भी ले सकेंगे पानी
Gaya Water ATM News: गया के लोगों के लिए राहत भरी ख़बर है, अब उन्हें साफ और ठंडा पानी बहुत की कम कीमतों पर 24 घंटे मिला करेगी। दरअसल 14 मार्च 2024 गुरुवार को आयुक्त कार्यालय परिसर मगध प्रमंडल गया में शहर का पहला वाटर एटीएम का उद्घाटन किया गया है।
मयंक बड़वड़े आयुक्त, मगध प्रमंडल गया के द्वारा शहर के पहले वाटर एटीएम का उद्घाटन किया गया। आपको बता दें कि यह वाटर एटीएम शहर का पहला वाटर एटीएम है, जिससे QR कोड को स्कैन कर पानी ले सकेंगे।

QR कोड के अलावा आरएफआईडी कार्ड (RFID कार्ड) एटीएम कार्ड या फिर सिक्का डालकर अपने ज़रूरत के मुताबिक शुद्ध एवं ठंडा पानी 24 घंटे और सातों दिन ले सकेंगे। वाटर एटीएम लग जाने से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी।
ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को 1 लीटर पानी का बोतल 20 रुपये में खरीदना पड़ता है। अब उन्हें सिर्फ 3 रुपये में ही ठंडा पानी दफ्तर के परिसर के अंदर ही मिल जाएगा। इस वाटर एटीएम के इस्तेमाल से प्रदूषण नियंत्रण में भी काफी मदद मिलेगी।
प्रदूषण नियंत्रण में इस वजह से मदद मिलेगी क्योंकि वाटर एटीएम जीरो वेस्टेज सिद्धांत पर काम करता है। इसके साथ ही गुणवत्ता की जांच वैद्य लेबोरेटरी के द्वारा की जाती है। आपको बता दें कि यह वाटर एटीएम एमडीए फूड एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा लगाया गया है। जो गया शहर का इकलौता लाइसेंसी आर ओ प्लांट है।
एमडीए फूड एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड शहर का एकमात्र आरओ वाटर सप्लायर है, जो सेंट्रल ग्राउंडवाटर बोर्ड एवं बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रमाणित है। वहीं FSSI द्वारा पानी बेचने का अधिकृत लाइसेंस भी जारी है।
वाटर एटीएम उद्घाटन समारोह में कमलेश कुमार दिवाकर (निदेशक एमडीए फूड एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड), सुशील कुमार (सचिव मगध प्रमंडल गया) मौजूद थे। इसके अलावा हेमंत कुमार सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी, रूबी कुमारी महिला प्रशासन पदाधिकारी, मुनाजिर हुसैन, सुनील कुमार, डॉक्टर चंद्रशेखर वर्मा, प्रवीण जोशी, अभिषेक कुमार, पूजा मिश्रा और कई लोग मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications