Gaya News: पेय जल संकट से निपटने के लिए DM गया ने दिए आदेश, 24 घंटे के अंदर ठीक हो जल नल योजना

Gaya DM News: गया में पेय जल संकट को देखते हुए जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी टी.ए., सभी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई।

समाहरणालय सभागार में पीएचईडी नगर, शेरघाटी के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता के साथ-साथ सभी प्रखंडो के नामित वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे। आपको बता दें कि 08 मई को डीएम ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी के माध्यम से सभी प्रखंडों के पेयजल संबंधित समस्याओं वाले पंचायत का निरीक्षण करवाया था।

Gaya DM orders to get rid of drinking water crisis Jal Nal Yojana to be fixed within 24 hours News

इसके साथ ही प्रखंडों के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी कराई गई थी। उक्त निरीक्षण एवं बैठक में प्राप्त होने वाली पेयजल समस्याओं से संबंधित मामलों को कार्यपालक अभियंता पीएचईडी सदर एवं शेरघाटी को प्रतिवेदन उपलब्ध कराई गई है।

डीएम ने पीएचईडी नगर, शेरघाटी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि प्रखंड वार संवेदक की सूची मोबाइल नंबर सहित, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध करवाए। जिस टोला, वार्ड में नल जल योजना बंद की सूचना प्राप्त होते ही अगले 24 घंटे में मरम्मती करवाते हुए पेयजल बहाल करवायें।

जिला पदाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पंचायत राज विभाग द्वारा कार्यरत सभी टेक्निकल असिस्टेंट के माध्यम से अपने-अपने प्रखंडों में बंद पड़े नल जल योजनाओं की स्थिति का प्रतिदिन आकलन करेंगे यदि कहीं कोई योजना बंद पाई जाती है तो तुरंत ही पीएचडी विभाग को सूचित करें।

इसके अलावा अनिवार्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत करावे ताकि बिना समय गवाएं उन योजनाओं को मरम्मत करते हुए चालू कराया जाए। समीक्षा बैठक में प्राय यह पाया गया कि कुछ प्रखंडों के टोलों में 15 दिन से अधिक बीत जाने के बावजूद भी खराब मोटर को बदलने का कार्य नहीं किया गया है।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि उन संबंधित मामलों में तुरंत मोटर ठीक करवाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि वैसी योजना जो माइनर रिपेयर की आवश्यकता है उसे ठीक कराने में कोई कोटाही नहीं बरते। कुछ स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज की बात बताई गई डीएम ने संबंधित प्रखंड के कनिये अभियंता को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र का प्रॉपर विजिट करें एवं पाइप लीकेज को ठीक करायें।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि बोधगया के बकरौर पंचायत में कल संध्या से दो योजना बंद है। बताया गया कि बिजली का तार गिरने के कारण योजना बंद है जिला पदाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिया कि अगले 24 घंटे के अंदर बिजली के तार को ठीक करावे ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारू कराया जा सके।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र के मुखिया के साथ बैठ कर वर्तमान समय में किन-किन स्थानों पर टैंकर की अत्यंत आवश्यकता है उसका आकलन कर लें। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया कि विभिन्न प्रखंडों में चलने वाले टैंकर का रूट चार्ट तैयार करें उन्होंने कहा कि वाटर क्रेशिस वाले टोलों में प्रायोरिटी पर टैंकर भेजें।

पीएचडी के अभियंताओं को निर्देश दिया कि चापाकल मरामाती हेतु टीम की संख्या बढ़कर तेजी से चापाकल मरम्मत करवाये। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडो के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+