Mining In Gaya:अवैध खनन को लेकर प्रशासन सख्त, 10 लाख रुपए से भी ज़्यादा का लगाया फाइन

Mining In Gaya: अवैध उत्खनन को रोकने के लिए गया डीएम ने छापेमारी करने का दिया निर्देश दिया है।

Gaya Administration taken action against illegal mining, more than 10 lakh fine imposed

Gaya News: गया प्रशासन अवैध खनन को लेकर सख्त हो चुका है। अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से लगातार छापे मारी की जा रही है। इसके साथ ही सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

डीएम त्यागराजन एसएम की तरफ़ सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी और खनन विभाग के तमाम पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि, अवैध खनन की सूचना मिलने पर संबंधित जगहों पर पर छापेमारी करने में कोताही नहीं बरतें। इसी क्रम में बीती रात लगभग 1:00 बजे मानपुर गेरे क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की गई।

Recommended Video

      देवरिया: धड़ल्ले से हो रहा है अवैध बालू खनन, देखें खबर

      संयुक्त टीम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक वाजिरगंज शामिल थे। छापेमारी के दौरान 4 हाईवा जब्त किया गया। एक हाईवा स्टोन डस्ट, एक हाईवा बोल्डर और 2 हाइवा स्टोन चिप्स अवैध रूप से लदा पाया गया। खनन विभाग ने वाहन संख्या BR45G0441 में 2,14,238 रुपये, BR02GB2364 में 2,58,575 रुपये, JH10CB2239 में 2,74,550 रुपये और BR25GA1134 में 2,79,875 रुपये फाइन अधिरोपित किया गया। जिला खनन विभाग द्वारा कुल 10,27,238 रुपया फाइन लगाया गया है।

      जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि उक्त चारों हाइवा वाहनों की कागजात जांच की गई। अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर परिवहन विभाग द्वारा 47,500 रुपये, 59,500 रुपये, 60,500 रुपये और 55,500 रुपया का फाइन किया है। परिवहन विभाग द्वारा कुल 2,23,000 रुपये फाइन लगाया गया है।

      जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि सभी चार हाईवा को जब्त करते हुए थाने में लगा दिया गया है। बिहार मिनिरल अधिनियम के तहत विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि इस क्षेत्र में लगातार संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई करते रहें। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्वाई की जाएगी।

      ये भी पढ़ें: Bihar: सारण ज़िला के DM को इंसान के रूप में फरिश्ता की संज्ञा दे रहे हैं लोग, जानिए क्यों हो रही तारीफ़?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+