Gaya News: 27 अप्रैल लक्ष्मीनी के लिए मनहूस दिन था, 5 लाख रुपये मिलने पर परिजनों ने कही ये बात
Gaya News Today: 27 अप्रैल 2022 का दिन लक्ष्मीनी कुमारी की ज़िंदगी का सबसे ख़राब दिन था। पति जय प्रकाश कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मीनी कुमारी से मिलकर निकले थे। लक्ष्मीनी कुमारी को क्या मालूम था कि वह आखिरी बार पति को घर से विदा कर रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
27 अप्रैल 2022 को क़रीब 3 बजे अरवल निवासी जयप्रकाश कुमार (ग्राम- तेलपा, वार्ड न. 07, थाना- करपी, जिला- अरवल) की सड़के दुर्घटना में मौत हो गई थी। हमजा कादरी (ग्राम + पो- विथोशरीफ, बुनियादगंज, जिला-गया) की गाड़ी से हादसा हुआ था।

बिहार मोटरवाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिरण, मगध प्रमंडल, गया में 5 लाख मुआवज़ा राशि, स्व. जय प्रकाश कुमार की पत्नी लक्ष्मीनी कुमारी को दिया गया। 29 जून (शनिवार) को सुनवाई के बाद आवेदिका लक्ष्मीनी कुमारी को गाड़ी मालिक हमजा कादरी के द्वारा मुआवजे के रूप में दिया गया।
सड़क दुर्घटना में हुई पति की मौत के एवज़ में लक्ष्मीनी 5 लाख रुपये मिलने के बाद परिजनों ने कहा कि यह रुपये जय प्रकाश की ज़िंदगी से बढ़ कर नहीं थे। 27 अप्रैल का दिन परिवार के लिए मनहूस दिन था। रुपये से कुछ ज़रूरते ज़रूर पूरी होती है, लेकिन इंसान की कमी पूरी नही की जा सकती है।
एक दूसरे मामले में भी 29 जून (शनिवार) को आवेदक सुनील कुमार सिंह को, गाड़ी मालिक अरविंद कुमार सिंह द्वारा 5 लाख मुआवजे के रूप मे दिया गया। इसमे आवेदक सुनील कुमार सिंह की पत्नी अंजु कुमारी उम्र-55 वर्ष की मृत्यु दिनांक 07.05.2022 को सड़क दुर्घटना मे हो गयी थी।
मृतिका अंजु कुमारी ग्राम-घोरहा, थाना-वारूण, जिला-औरंगाबाद की रहने वाली थी। आवेदक सुनील कुमार सिंह की पत्नी अंजु कुमारी की मौत अरविंद कुमार सिंह (ग्राम-देवढ़ी, थाना-वारूण जिला-औरंगाबाद) के वाहन से सड़क दुर्घटना में हुई थी।
पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच समझौता कर दोनों मामले में 5-5 लाख रूपये मुआवजे की राशि विपक्षी गाड़ी मालिक द्वारा दी गई। बिहार मोटरवाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, मगध प्रमण्डल, गया का कार्यालय आयुक्त कार्यालय के परिसर में शनिवार को ही समझौते के आधार पर समाप्त कर दिया गया।
आपको बता दें कि इसी साल जनवरी महीने से इसकी शुरुआत की गई है। न्यायधिकरण के समक्ष लगातार कई मुकदमे की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के रूप में चल रहा है। जिसमें अबिलम्ब गाड़ी मालिक एवं इंश्योरेस कम्पनी द्वारा मुआवजा दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications