Ganga Vilas Cruise की छपरा में थम गई थी रफ्तार?, जानिए अधिकारियों ने क्या कहा
Ganga Vilas Cruise के फंसने की खबर पर बिहार में चर्चा शुरू हो गई है। वहीं बताया जा रहा है कि क्रूज़ अपने तय वक्त पर पटना पहुंच चुका है। खबर में पढ़िए कि आखिर पूरा मामला क्या है ?

Ganga Vilas Cruise का पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था, अपनी 51 दिवसीय यात्रा के तीसरे दिन सोमवार को बिहार के छपरा जिले में क्रूज़ के फंसने की खबर सामने आई है । अधिकारियों ने कहा कि प्रमुख गंगा विलास क्रूज डोरीगंज क्षेत्र के पास गंगा में पानी की कमी की वजह से फंस गई। बिहार के छपरा जिला में पुरातात्विक स्थल यात्रा के लिए पर्यटकों को लेकर क्रूज़ रवाना हुई थी। डोरीगंज बाजार के पास छपरा से 11 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित चिरांद सरन, जिले का सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है। घाघरा नदी के तट पर बने स्तूपनुमा निर्माण को हिंदू, बौद्ध और मुस्लिम समुदाय से जोड़कर देखा जाता है। वहीं अधिकारियों की मानें तो क्रूज़ को तट के किनारे लाना मुश्किल था।
मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और छोटी नाव के जरिए पर्यटकों को रेस्क्यू किया, ताकि उन्हें चिरांद सारण पहुंचने में दिक्कत न हो। पर्यटकों के लिए सुविधा मुहैय्या कराने वाली टीम में छपरा के सीओ सतेंद्र सिंह ने भी शामिल थे, उन्होंने कहा कि चिरांड में पर्यटकों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई। इसके साथ ही घाट पर एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। पानी कम होने के की वजह से क्रूज को किनारे तक लाने में दिक्कत हो रही थी । इसलिए छोटी नावों के जरिए पर्यटकों को लाया गया।
संजय बंदोपाध्याय ( अध्यक्ष, आईडब्ल्यूएआई) ने क्रूज के फंसने की खबर का खंडन करते हुए कहा कि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। गंगा विला क्रूज तय समय के पटना पहुंच गया। बिहार के छपरा जिले में जहाज नहीं फंसा था। तय कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा जारी रहेगी। गंगा विलास क्रूज में की खासियत की बात की जाए तो इसकी गति धारा के प्रतिकूल 12 किलोमीटर प्रति घंटा और धारा के अनुकूल 20 किलोमीटर तक है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ क्रूज में पीने के पानी के लिए आरओ सिस्टम है। क्रूज में लोगों की सुविधा और उनकी जरूरतों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। भारत में इसका किराया 25,000 रुपये प्रतिदिन है, जबकि बांग्लादेश में किराया 50,000 रुपये प्रतिदिन है।
ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य सेवा के इस मामले में बिहार ने छोड़ा सभी राज्यों को पीछे ! अब एक कॉल पर मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा












Click it and Unblock the Notifications