Bihar News: मधेपुरा में अपराधियों का तांडव, अंधाधुध फायरिंग में एक युवक की मौत, जानिए पूरा मामला
Madhepura Me Firing: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। आये दिन प्रदेश के किसी न किसी ज़िले से आपराधिक वारदात के मामले सामने आ ही रहे हैं। कोई दिन ऐसा नहीं गुज़र रहा जब वारदात नहीं हुई हो। ताजा मामला बिहार के मधेपुरा ज़िले का है, जहां अपराधियों नें अंधाधुंध फ़यारिंग की, जिसमें एक युवक की मौत भी हो गई। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?
मधेपुरा में आपसी वर्चस्व की लड़ाई की वजह से बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें दो युवकों को गोली लग गई। एक की मौत हो गई और एक का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। मृतक की पहचना गढ़हिया गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।

यह पूरा मामला मधेपुरा ज़िला के साहुगढ़ (सदर थाना क्षेत्र) का है। पुलिस इस पूरे मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। विभीषण कुमार (मृतक का भाई) ने बताया कि मनीष कोर्ट में तारीख़ पर गया था। चार बजे के करीब वह कोर्ट से घर जा रहा था, तीन गाड़ी से अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फ़ायरिंग करने लगे।
बदमाशों ने पिस्टल से करीब 7 राउंड फायरिंग की, जो बाइक चला रहा था उसे भी दो गोली लगी। मनीष को भी सात गोली लगी। एएसपी मधेपुरा प्रवेंद्र भारती ने बताया कि रामगढ़ के पास घटना को अंजाम दिया गया। मनीष नाम के युवक की मौत हो गई। शिवम ठाकुर नाम का युवक ज़ख्मी है।
मनीष कुछ दिन पहले जेल से छूटा था, कुछ लोग उसे बुलाकर ले गए थे। आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की गई है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष है। उनका कहना है कि इस तरह सरेआम गोलीबारी की घटना हो रही है। अपराधियों में ज़रा सा भी पुलिस का खौफ नहीं बचा है। इस मामले में अपराधियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications