1800 करोड़ की लागत से सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण, गांधी सेतु पर आवाजाही बहाल, कुछ ही घंटो में पहुंचेंगे पटना

पटना जाने के लिए लंबे जाम से अब बिहार वासियों को निजात मिल गई है। लंबे वक़्त के इंतेज़ार के बाद अब गांधी सेतु पर यातायात पूरी तरह से बहाल हो गई है।

पटना, 7 जून 2022। पटना जाने के लिए लंबे जाम से अब बिहार वासियों को निजात मिल गई है। लंबे वक़्त के इंतेज़ार के बाद अब गांधी सेतु पर यातायात पूरी तरह से बहाल हो गई है। आज (मंगलवार) को नितिन गडकरी (केंद्रीय परिवहन एवं हाइवे मंत्री) ने गांधी सेतु के दुसरे लेन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार की राजनीति के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

ऐतिहासिक गांधी सेतु के दूसरे लेन का उद्घाटन

ऐतिहासिक गांधी सेतु के दूसरे लेन का उद्घाटन

गंगा नदी पर बने ऐतिहासिक गांधी सेतु के दूसरे लेन का उद्घाटन करने के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि एक बार उन्हें बिहार में जाम का सामना करना पड़ा था। जिसकी वजह से हालत काफ़ी बुरी हो गई थी। लेकिन अब बिहार वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए कई नेशनल हाईवे का निर्माण करवाया जा रहा है। सहर की सड़कों से लेकर गांव की गलियों तक की स्थिति सुधारी जा रही है। अब गांधी सेतु पर दूसरे लेन का भी उद्घाटन होने से आवाजाही पूरी तरह से बहाल हो चुकी है। दूसरा लेन शुरू होने से आम आदमी को जाम से छुटकारा भी मिलेगा। नितिन गडकरी ने कहा कि एक और पुल का निर्माण गांधी सेतु के समानांतर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर सितंबर 2024 में इसका उद्घाटन करूंगा।

बिहार मे लाई जाएगी ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी

बिहार मे लाई जाएगी ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी

गांधी सेतु के सुपर स्ट्रक्चर के निर्माण में कई विशेषज्ञों से बात करने के बाद ही लोहे का 67 हज़ार टन लोहे का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा बिहार के लिए बड़े पैकेज की घोषणा के तहत ही परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। जून 2022 तक कई परियोजनाएं पूरी होने की भी उम्मीद जताई। वहीं उद्घाटन के मौक़े पर बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में सड़क निर्माण परियोजनाओं को नई दिशा दी है। गांव से लेकर शहर के चौराहे तक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सेतु के समानांतर एक और पुल का निर्माण किया जा रहा है। ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी जल्द ही बिहार मे लाई जाएगी ताकि पुलों का रख-रखाव सही तरीके से किया जा सके।

सेतु में बनाया गया है यूटिलिटी कॉरिडोर

सेतु में बनाया गया है यूटिलिटी कॉरिडोर

15 जून 2017 को गांधी सेतु के दूसरे लेन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस वक़्त निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 1 हज़ार 382.40 करोड़ थी लेकिन बाद में यह 2100 करोड़ रुपये हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक 66 हज़ार 360 मिट्रिक टन स्टील, 25 लाख नट वोल्ट और 460 एलईडी लाइट भी इस सेतु में लगाया गया है। ग़ौरतलब है कि दो मीटर का फुटपाथ भी सेतु पर बनाया गया है। पहली बार इस सेतु में यूटिलिटी कॉरिडोर भी बनाया गया है जिसकी पूर्वी लेन की लंबाई 5 किलोमीटर 575 मीटर है। वही फुटपाथ का इसतेमाल पर पैदल लोग और साइकिल आवाजाही के लिए किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: बिहार के मज़दूर की अनोखी कारीगरी, बिना ईंटों के ही बना दिया पक्का का घर, ख़ूब हो रही सराहना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+