Bihar News:‘गलवान घाटी शहीद’ के पिता की गिरफ्तारी का मामला! राज कपूर सिंह को मिली ज़मानत
2020 में गलवान घाटी में शहीद हुए जवान जय किशोर सिंह के पिता राज कपूर सिंह को हाजीपुर में एडीजे 3 नवीन कुमार ठाकुर की अदालत ने जमानत दे दी। शहीद के परिवार का आरोप है कि राज कपुर सिंह को पीटा गया।

Bihar News: गलवान घाटी में शहीद हुए जवान जय किशोर सिंह के पिता के अपमान मामले में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बुधवार के दिन बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही भाजपा विधायकों ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सदन में हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने मार्शल बुला लिया, जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन का बहिष्कार कर दिया था। विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा था कि नीतीश सरकार शहीदों का लगातार अपमान कर रही है। पहले सेना को लेकर उनके मंत्री सुरेंद्र यादव ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। बाद में शहीद के पिता को वैशाली जिले में गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें कि गलवान घाटी में शहीद हुए सेना के जवान जय किशोर सिंह का परिवार वैशाली जिले के जंहादा इलाके में रहता है। उन्होंने घर के सामने सरकारी जमीन पर शहीद का स्मारक बनाया था। वहीं गांव के कुछ दलितों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने का शहीद के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। इसी मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत शहीद के पिता राज कपूर सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में पीड़ित परिवार का कहना है कि सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में स्मारक बनवाया गया था, लेकिन अब पुलिस वाले उसे हटाने के लिए कह रहे हैं।
2020 में गलवान घाटी में शहीद हुए जवान जय किशोर सिंह के पिता राज कपूर सिंह को हाजीपुर में एडीजे 3 नवीन कुमार ठाकुर की अदालत ने जमानत दे दी। शहीद के परिवार का आरोप है कि राज कपुर सिंह को पीटा गया और बाद में सरकारी जमीन पर उनके बेटे के लिए एक स्मारक बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि गलवान घाटी में जान गंवाने वाले सैनिक के पिता की गिरफ्तारी मामले पर बिहार पुलिस महानिदेशक ने भी संज्ञान लिया था। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए । पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के दोषी पाये जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शहीद जवान के पिता के अपमान मामले मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की, उन्होंने मामले की निंदा करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।
ये भी पढ़ें: Holi 2023: Bihar के इस गांव में होली खेलने से परहेज़ करते हैं लोग, जानिए क्यों नहीं मनाते होली?












Click it and Unblock the Notifications