Bihar के स्कूल की महिला टीचर ने लुका-छिपी के साथ पढ़ाने के तरीके ने जीता दिल, देखें Viral Video
Bihar के स्कूल की महिला टीचर ने लुका-छिपी के साथ पढ़ाने के तरीके ने जीता दिल, देखें Viral Video
Bihar School Teacher Viral Video: बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने में मां-बाप की अच्छी परवरिश अहमियत होती है, उतनी ही शिक्षा भी अहम होती है। हर बच्चे के जीवन में उसके शिक्षक का अहम रोल होता है। एक अच्छा शिक्षक बच्चों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है। अगर आपको अच्छा शिक्षक बचपन में ही मिल जाता है तो भविष्य में हम कुछ भी बड़ा हासिल करते तो हमें अपने आप वो शिक्षक याद आ जाता है जिसने हमें प्रोत्साहित किया और स्कूल में पढ़ने के लिए अच्छा माहौल दिया। बिहार की ऐसी ही एक महिला टीचर की सरकारी स्कूल के बच्चों की मिल गई है। जिनके बच्चों को पढ़ाने के तरीके ने लोगों का दिल जीत लिया है।

टीचर के वायरल वीडियो ने जीता दिल
बिहार की इस शिक्षिका का नाम खुशी कुमारी है। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला टीचर का अपने छात्रों को मजेदार तरीके से खेलते हुए पढ़ाने के तरीके ने लोगों को खुश कर दिया है। महिला टीचर के इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग रीट्टीट करते हुए प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं।

आईएएस दीपक कुमार सिंह ने शेयर किया है ये वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो को आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह ने ट्विटर पर शेयर किया है। क्लिप में छोटे बच्चों को विचित्र तरीके से पढ़ाने वाली टीचर को दिखाया गया है। बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनके साथ डांस और गाना गाती रही हैं।

आईएसएस ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखी ये बात
आईएसएस ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा "क्योंकि यह केवल यह नहीं है कि आप क्या पढ़ाते हैं, बल्कि यह भी मायने रखता है कि आप इसे कैसे करते हैं और छात्रों द्वारा इसे कितना समझा गया है, यह भी मायने रखता है! इसका सैंपल लीजिए। बिहार के बांका में एक शिक्षिका अपने छात्रों को पढ़ा रही है। देखिए छात्रों के चेहरों पर मुस्कान! ये वीडियो ही पूरी कहानी बयां कर रहा है।

टीचर खेल रही बच्चों के साथ खूबसूरत तरीके से ये खेल
खुशी कुमारी बिहार के बांका की रहने वाली हैं। वीडियो में वो क्लास और खेल के मैदान में बच्चों के साथ लुका-छिपी खेल खेलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में बिल्ली बोली म्याऊं....गाना बज रहा है और बच्चे अपनी टीचर को घेरे हुए हैं और ये लुका-छिपी का खेल खेलते हुए खूब मस्ती कर रहे हैं।
Because it’s not only what you teach, but how you do it and how much of it is understood by students also that matters!
Sample this. A teacher in Bihar’s Banka teaching her students. Look at the smiles on the faces of students! Tells you the whole story! pic.twitter.com/pEuvp1UA5M
— Dipak Kumar Singh (@DipakKrIAS) November 23, 2022
हजारों बार देखा और शेयर किया जा चुका है ये वीडियो
ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद वीडियो को 21k से अधिक बार देखा गया। टीचर खुशी के बच्चों के साथ इतनी मजेदार तरीके से खेलते हुए देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स खुश हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "सो स्वीट। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि स्कूल में बच्चों को ऐसे ही खेल के साथ पढ़ाया जाए तो सरकारी स्कूल में बच्चे पढ़ने जरूर आएंगे।
जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही होगा.. https://t.co/hR0nvozzAv
— Anujjournalist9889 (@anujjournalist1) November 23, 2022
जानें कौन हैं ये टीचर और बिहार का कौन सा है ये स्कूल
टीचर खुशबू कुमारी उत्तर माध्यमिक विद्यालय, कठौन, कटोरिया बांका बिहार स्कूल का ये वीडियो है। जहां ये टीचर खुशी कुमारी अपने अपने अनोखे अंदाज में खेलते हुए पढ़ाती है। खुशी कुमारी ने भी आईएएस अधिकारी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी उन्होंने लिखा आपकी सराहना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सर।"












Click it and Unblock the Notifications