पहले हुई दोस्ती फिर हुआ प्यार, शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला, रंगे हाथों पकड़ने पर ग्रामीणों ने लिया ये फ़ैसला
Siwan Love Affair News: बिहार के सीवान ज़िले से प्रेम प्रसंग और विवाह का मामला सामने आया है। युवक और युवती को ग्रामीणों और उसके परिजनों चोरी छिपे मुलाक़ात करते रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर युवक के घर वालों से बात की और प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी।
प्रेम प्रसंग और विवाह का यह पूरा मामला सिसवां कला गांव और घूरघाट मठिया का है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमी जोड़ा कई दिनों से चोरी छिपे मुलाक़ात करते रहता था। घूरघाट मठिया गांव का रहने वाला युवक सिसवां कला गांव निवासी युवती से मिलने आता था। इस बार ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथो पकड़ लिया।

युवती के परिजनों ने युवक के घर वालों से बात की और दोनों परिवार, प्रेमी जोड़े की सहमति से गांव के ही मंदिर में शादी करवा दी। इस दौरान आसपास के गांव के लोग और प्रेमी जोड़े के परिजन मौजूद रहे। बिना किसी विवाद के शादी की रस्में अदा हुईं। मौके पर मौजूद लोगों ने नव विवाहित जोड़े को नये जीवन की शुभकामनाएं दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ने पहले युवती से दोस्ती की, दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ी और प्रेम परवान चढा। मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ, चोरी छिपे अकसर दोनों मिला करते थे। इसलिए गांव के लोगों ने मिलकर शादी करवा दी।
युवक की उम्र 24 साल बताई जा रही है, वहीं युवती की उम्र 20 साल है। ग्रामीणों द्वारा प्रेम विवाह मामले सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। दोनों पक्षों की तरफ़ कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कुछ होता है तो शिकायत के आधार पर आगे नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications