Bihar News: VIP में शामिल हुए पनोरमा ग्रुप के संस्थापक, छुड़ाए गए 2 बाल श्रमिक, पढ़िए बिहार की बड़ी ख़बरें
Bihar Big News: बिहार के समाजसेवी और संजीव मिश्रा ने शनिवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की सदस्यता ली। पटना में आयोजित मिलन समारोह के दौरान वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी (सन ऑफ मल्लाह) ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पनोरमा ग्रुप के संस्थापक और प्रमुख संजीव मिश्रा का पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने के बाद पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। सबसे अच्छी बात है कि इस पार्टी की लोकप्रियता सभी समाज और जातियों तक बढ़ी है, यही वजह है कि सभी समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

छुड़ाए गए दो बाल श्रमिक
जहानाबाद जिला धावा दल ने दो बाल श्रमिक को बाल श्रम से मुक्त कराया। श्रम अधीक्षक ने कहा कि जो भी नियोजक 14 वर्ष से नीचे के बाल श्रमिक से कार्य लेते पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिला पदाधिकारी, अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार, श्रम अधीक्षक, जहानाबाद के द्वारा गठित जिला धावा दल के नियमित संघन जाँच अभियान चलाया।
इस दौरान नियोजक- मो. सद्दाम मल्लिक, पिता- मो. अली इमाम, मोहल्ला- बिजली कॉलनी, पो. थाना- जहानाबाद, जिला-जहानाबाद के संचालित मोटर साईकिल वर्क शॉप, जहानाबाद से 2 बाल श्रमिक विमुक्त कराया गया।
विमुक्त बाल श्रमिक मोहल्ला- धनगावां पो. थाना-जहानाबाद, जिला- जहानाबाद का निवासी है। विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति, जहानाबाद के समक्ष उपस्थित करते हुए, बाल कल्याण समिति से प्राप्त निर्देशो के आलोक में बाल गृह में आवासन के लिए भेज दिया गया है।
एक्शन मोड में गया डीएम
राजस्व विभाग की समीक्षा में डीएम ने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन म्यूटेशन, एलपीसी निर्गत, परिमार्जन सहित अन्य राजस्व संबंधित प्राप्त मामलों में अप्रत्याशित विलंब नही हो, जिससे आमजनों को कोई ज्यादा समस्या हो, जमीन संबंधित मामलों को तेजी से निपटारा करवाये। जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन राजस्व संबंधित प्रगति की समीक्षा करेंगे।
किसानों के लिए खुशखबरी
रबी मौसम में गया जिला में लगाये जाने मुख्य फसल गेहूं की बोआई शुरू हो चुकी है। जिला में DAP आपूर्ति नही होने की वजह से किसानों को काफी परेशानी हो रही थी। 8 दिसंबर को गया जिले को इंडोरामा कंपनी से लगभग 1375 मीट्रिक टन डीएपी खाद की आपूर्ति करने वाली है।
आलू प्याज़ के बढ़े दाम
पश्चिम बंगाल सरकार के तुगलकी फरमान ने बिहार में महंगाई का मीटर बढ़ा दिया है। आलू और प्याज़ से लदे ट्रकों के बिहार में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने से सीमांचल क्षेत्रों में कीमतों में उछाल आया है। इस कदम से उन व्यापारियों में काफ़ी चिंता पैदा हो गई है जो इन आवश्यक वस्तुओं के सीमा पार व्यापार पर निर्भर हैं।
बिहार की अक्षय ऊर्जा नीति तैयार
बिहार ने अपनी अक्षय ऊर्जा नीति को अंतिम रूप दे दिया है, जिसका उद्देश्य गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना है। यह नीति निवेशकों को प्रोत्साहन प्रदान करती है और नीतीश कैबिनेट से मंजूरी का इंतजार कर रही है। मंजूरी मिलने के बाद, इसे अधिसूचित किया जाएगा और यह पांच साल तक प्रभावी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications