कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों गांवों में बाढ़ जैसे हालात, राहत सामग्री के इंतज़ार में ग्रामीण

Flood In Bihar: नेपाल में तेज़धार बारिश होने की वजह से बिहार के सैकड़ों गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नेपाल में हो रही लगातार बारिश की वजह से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं कोसी बराज से अभी तक 6 लाख, 68 हज़ार 70 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। सोमवार को सुबह करीब 6 बजे 2,53,910 क्यूसेक पानी छोड़ा गया वहीं बीते शुक्रवार की रात करीब 10 बजे से लेकर 12 बजे तक 4,14,160 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

कोसी बाराज से पानी डिस्चार्ज करने के बाद तटबंध के करीब वाले गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बिहार के सुपौल ज़िला में पूर्वी और पश्चिमी इलाके के पांच प्रखंडों के गावों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। 120 गांवों के लोगों को इस परेशानी से जूझना पड़ा रहा है। करीब 6 हज़ार घरों में बाढ़ का पानी जमा हुआ है।

Flood In Bihar:

सुपौल जिला महुआ गांव (मझारी पंचायत, निर्मली प्रखंड) के लोगों की मानें तो पिछले कई दिनों से घर में बाढ़ का पानी जमा है। चूल्हा समेत अन्य सामान पानी में डूबने से खाना बनाने तक की समस्या पैदा हो गई है। खाने के लिए कुछ भी नहीं है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक राहत सामग्री नहीं पहुंची है।

Recommended Video

    कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों गांवों में बाढ़ जैसे हालात, राहत सामग्री के इंतज़ार में ग्रामीण

    ग्रामीणों ने कहा कि रिश्तेदार लोग बाहर से आकर कुछ-कुछ मदद कर रहे हैं, जिससे गुज़ारा चल रहा है। सरकारी अधिकारी इस तरह कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं इस मामले में कौशल कुमार (डीएम सुपौल) ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों सरकारी प्रावधान के मुताबिक राहत सामग्री बांटी जा रही है। जिन लोगों को नहीं मिला है, उन्हें जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+