Bihar Flood News: गंगा-कोसी-गंडक उफान पर, 9 ज़िलों में गहराया बाढ़ का खतरा, फरक्का के 108 गेट खुले

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ का संकट एक बार फिर मंडराने लगा है। नेपाल और पड़ोसी राज्यों में हो रही भारी बारिश के बाद गंगा, कोसी, बूढ़ी गंडक और गंडक नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। राज्य के 9 से ज्यादा जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें बक्सर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मुंगेर, बेगूसराय, कटिहार, भागलपुर और खगड़िया प्रमुख रूप से प्रभावित हैं।

नेपाल के तराई क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश ने कोसी और बूढ़ी गंडक की धार को और तेज कर दिया है। बूढ़ी गंडक इस समय खगड़िया में खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि कोसी ने सुपौल और सहरसा में लाल निशान पार कर लिया है।

Flood Alert Bihar

गंगा नदी में 15 साल का रिकॉर्ड टूटा
बक्सर से लेकर फरक्का तक गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई के पहले सप्ताह में गंगा में जितना पानी है, उतना पिछले 15 वर्षों में नहीं देखा गया। बक्सर में इस साल जलस्तर पिछले साल की तुलना में छह मीटर अधिक है, जबकि पटना में गंगा बीते वर्ष से दो मीटर ऊपर बह रही है।

फरक्का बराज के सभी गेट खोले गए
गंगा के तेज उफान को देखते हुए पश्चिम बंगाल के फरक्का बराज के सभी 108 गेट एहतियातन खोल दिए गए हैं। इससे गंगा के बहाव में और तेज़ी आई है। पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर, जबकि फरक्का में 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। जल के बढ़ते दबाव से तटबंधों पर संकट मंडराने लगा है।

तटबंधों पर चौकसी, सैकड़ों सुरक्षाकर्मी तैनात
जल संसाधन विभाग ने तटबंधों की सुरक्षा के लिए 600 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। साथ ही, 45 से अधिक कनिष्ठ अभियंताओं को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। कई स्थानों पर रात्रि पेट्रोलिंग भी शुरू कर दी गई है ताकि किसी भी संभावित कटाव या रिसाव को तुरंत रोका जा सके।

कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा, खेत-खलिहान डूबे
बक्सर, पटना, मुंगेर और भागलपुर के दियारा इलाकों में गंगा का पानी फैलने लगा है। खेत-खलिहान, घर और सड़कें पानी में डूबने लगी हैं। भागलपुर के सबौर, कहलगांव और पीरपैंती में गंगा के तेज कटाव से कृषि भूमि नदी में समा रही है। कहलगांव में गंगा खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

पूर्वी बिहार में भी हालात गंभीर
कटिहार में गंगा, कोसी, बरंडी और कारी कोसी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। महानंदा नदी के डाउनस्ट्रीम हिस्से में जलस्तर चेतावनी स्तर से 21 सेमी ऊपर पहुंच गया है। खगड़िया जिले में गंगा और गंडक ने खतरे का निशान पार कर लिया है। बीते 24 घंटों में गंगा में 40 और बूढ़ी गंडक में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

जनसुरक्षा के लिए अलर्ट
सरकार ने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड में डाल दिया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। राहत व बचाव टीमों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। बिहार के लोगों के लिए यह समय सजग और सतर्क रहने का है। बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+