बिहार में जन्मी इन 5 अभिनेत्रियों ने पूरी दुनिया में बिखेरा खूबसूरती का जलवा और एक्टिंग का जादू
पटना। भले ही भोजपुरी सिनेमा बॉलीवुड से अभी पीछे हो लेकिन भोजपुरी जगत से आने वाली अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना और अपने शहर का खूब नाम किया है। हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जन्म बिहार में हुआ लेकिन उनके नाम का डंका आज पूरे देश में बजता है। उनकी खूबसूरती के साथ-साथ अभिनय का कोई सानी नहीं है।
नेहा शर्मा
अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा शर्मा का जन्म बिहार के भागलपुर जिले में हुआ। नेहा के पिता कांग्रेस के नेता हैं और नेहा राजनीति की तरफ ना जाकर सिनेमा का तरफ रूख किया और आज वह सफल भी हैं। साल 2007 में तेलुगू फिल्म चिरुता से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। वहीं बॉलीवुड में नेहा ने मोहित सूरी की फिल्म क्रूक से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके सामने लीड हीरो इमरान हाशमी थे। इस वक्त इंस्टाग्राम पर नेहा शर्मा के 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में नेहा शर्मा फिल्म आफत-ए इश्क में नजर आई हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपना परचम लहरा रहीं प्रियंका चोपड़ा को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। बॉलीवुड में प्रियंका ने अपने अभिनय और खूबसूरती का लोहा मनवा चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड का रुख कर लिया। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई साल 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखण्ड में है।

संदली सिन्हा
फिल्म तुम बिन से लोगों के दिलों पर राज करने वाली संदली सिन्हा बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से आती हैं। संदली सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग, मासूम आंखों और मुस्कुराहट से ना सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया बल्कि इस फिल्म के जरिए रातोंरात उनका करियर चमक गया था। हालांकि अब संदली सिन्हा अब बिजनेस संभाल रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने बॉलीवुड में ट्रेडिशनल लुक से एंट्री करने वाली सोनाक्षी सिन्हा अब ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। सोनाक्षी मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। सोनाक्षी ने अपना बॉलीवुड करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से की थी। इसके बाद राउडी राठौर, सन ऑफ़ सरदार, दबंग 2, हॉलिडे आदि कई फिल्मो में सोनाक्षी ने मुख्य नायिका की भूमिका अदा की है। सोनाक्षी को फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू, फ़िल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस और क्रिटिकल एक्कलेम्ड अवार्ड से नवाज़ा जा चूका है।

नीतू चंद्रा
बिहार की राजधानी पटना में नीतू चंद्रा का जन्म हुआ। नीतू ने कॉलेज के समय से ही पार्ट टाइम मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उसके बाद वह कई लोकप्रिय कंपनियों के विज्ञापनों में भी नजर आईं। नीतू चंद्रा फिल्म गरम मसाला, वन टू का फोर, ट्रैफिक सिग्नल, रण, नो प्रॉब्लम, अपार्टमेंट, ओए लकी ओए जैसी बेहतरीन फिल्मों मे काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications