Historic Surgery: बिहार में पहली बार शरीर के इस अंग का हुआ ट्रांसप्लांटेशन, एक्सपर्ट ने कहा- इतिहास रच दिया
Historic Surgery In Bihar: आज के ज़माने में गंभीर से गंभीर मर्ज़ की दवा आसानी से मिल जाती है। बड़े से बड़ा ऑपरेशन कर मरीज़ों की जान बचा ली जाती है। इन सबके बावजूद आज भी कुछ मर्ज़ ऐसे हैं, जिसके इलाज और ऑपरेशन में अच्छे-अच्छे डॉक्टर जवाब दे जाते हैं। वहीं कुछ डॉक्टर लगातार रिसर्च कर कामयाबी का नया आयाम लिखते हैं।
बिहार के पटा ज़िले में कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां सवेरा कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों जबड़े का ट्रांसप्लांटेशन कर नया इतिहास रच दिया है। ग़ौरतलब है कि बिहार में पहली बार जबड़े के ट्रांसप्लांटेशन कर कामयाब सर्जरी की गई।

इससे पहले बिहार के कि निजी या फिर सरकारी अस्पतालओं में जबड़े के प्रत्यारोपण का कोई मामला सामने नहीं आया। डा. वीपी सिंह (कैंसर विशेषज्ञ सह सवेरा अस्पताल के प्रबंध निदेशक) के नेतृत्व में डा. आकाश सिंह (ओंको सर्जन), डा. प्रतीक आनंद (मैक्सिलोफेशियल सर्जन) और डा. विशाल मोहन (एनेस्थेटिस्ट) ने यह ट्रांसप्लांटेशन किया।
सवेरा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा. वीपी सिंह (कैंसर विशेषज्ञ) ने बताया कि 19 साल के बच्चे के चेहर पर बाईं तरफ़ कई साल से सूजन की शिकायत थी। इस वजह से बच्चा सही बोल और खा नहीं पाता था। बच्चे के परिजनों ने कई जगहों पर इलाज करवाया, लेकिन मर्ज़ से निजात नहीं मिला।
इसके बाद बच्चे के स्वजनों ने सवेरा कैंसर अस्पताल में इलाज कराने के लिए उसे भर्ती कराया। सीटी स्कैन और मांस के टुकड़े का टेस्ट करने पर जबड़े में दुर्लभ ट्यूमर अमेलोब्लास्टोमा की पुष्टि हुई। ट्यूमर की वजह से जबड़े का ज्वाइंट गल गया था।
सर्जरी में 5 घंटे का वक्त लगा, ट्यूमर को काटकर निकाल दिया गया। इसके बाद टाइटेनियम के टीएम. ज्वाइंट से फिर जबड़े का निर्माण किया। सर्जरी होने के सात सात दिन बाद बच्चे का मुंह और जबड़ा नॉर्मल हालत में आ गया। इसके बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रोशन ने कहा कि यह मेडिकल में नया इतिहास है।
बच्चे के इस सर्जरी के बाद बिहार के लोगों में उम्मीद की किरण जगी है कि, किसी भी प्रकार की दुर्लभ बीमारी क्यों ना हो, उसका प्रदेश में इलाज मुमकिन है। ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष और आयुष्मान भारत योजना के तहत सवेरा हास्पिटल में इलाज की सुविधा उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications