महिला डॉक्टर ने प्रेमी को दी बेवफाई की खौफनाक सजा,घर बुलाया काट दिया प्राइवेट पार्ट

Bihar News: बिहार में एक महिला डॉक्टर ने अपने प्रेमी को बेवफाई करने की खौफनाक सजा दी है। प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ ऐसा बदला लिया कि जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। महिला ने शादी करने से इनकार करने पर अपने प्रेमी को घर बुलाया और उसका गुप्तांग काट दिया।

डॉक्टर का आरोप था कि उसका प्रेमी जो कि एक पार्षद है, वो 5 साल से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटने की चौकाने वाली घटना सारण से सामने आई है।

Bihar News

पार्षद से चला था प्रेम प्रसंग

जहां पुलिस ने हत्या के प्रयास की संबंधित धाराओं के तहत महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। वहीं मढ़ौरा ब्लॉक के वार्ड नंबर 12 के पार्षद को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

शादी के लिए किया राजी, लेकिन नहीं पहुंचा कोर्ट

आरोपी महिला डॉक्टर ने दावा किया कि उसका पिछले पांच साल से उस व्यक्ति के साथ संबंध था, लेकिन वह उससे शादी करने से इनकार कर रहा था। उसने किसी तरह उसे कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज के लिए राजी कर लिया था। लेकिन इसके बाद वो शादी के लिए कोर्ट नहीं पहुंचा।

घर बुलाकर दी खौफनाक सजा

इसके बाद उसने उस व्यक्ति को अपने घर बुलाया और जब वह वहां पहुंचा, तो उसने कथित तौर पर उसका गुप्तांग काट दिया। पार्षद की चीख सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने उसे खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा पाया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना को लेकर सारण जिले के मढ़ौरा थाने के एसएचओ ने बताया, "महिला हाजीपुर की 25 वर्षीय अविवाहित डॉक्टर है। वह मढ़ौरा में प्रैक्टिस कर रही थी। पीड़िता भी अविवाहित है।" उन्होंने कहा, "हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+