Bihar News: महिला सिपाही की दबंगई, नो एंट्री में घुसा ट्रक, चालक की कर दी बेरहमी से पिटाई
Bihar Police News: बिहार के बक्सर ज़िले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां महिला सिपाही ने वर्दी के रोब में ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। पहले तो ड्राइवर को ज़मीन गिरा दिया और उसके बाद डंडे से मारा, इससे भी दिल नहीं भरा तो लात से मारा। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है।
खाकी को शर्मसार करने के मामले में मिली जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही अमृता कुमारी की ड्यूटी औद्योगिक थाना इलाके के सिंडिकेट गोलंबर पर लगी थी। इस दौरान ट्रक ड्राइवर ओम प्रकाश यादव (चक्की प्रखंड, डुमरांव अनुमंडल निवासी) ट्रक लेकर वहां पहुंच गया।

नो एंट्री में दाखिल होने की बात कहते हुए महिला सिपाही अमृता कुमारी डंडे और लात से पिटाई कर दी। ट्रेक ड्राइवर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने अमृता कुमारी (महिला सिपाही) को सस्पेंड कर दिया।
एसपी मनीष कुमार ने कहा कि, एक व्यक्ति के साथ महिला सिपाही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मामले में कार्रवाई करते हुए अमृता कुमारी को सस्पेंड करते हुए विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
ओम प्रकाश यादव (पीड़ित ड्राइवर) ने बताया कि वह ट्रक लेकर औद्योगिक थाना क्षेत्र के सिंडिकेट गोलंबर पर पहुंचा था। नो एंट्री के बारे में जानकारी नहीं थी, जैसे ही महिला सिपाही ने बताया कि नो एंट्री में दाखिल हो गए हो। उनकी बात सुनकर ट्रक हटाने लगा। इसके बाद भी उन्होंने बेरहमी से पिटाई कर दी।
ट्रक ड्राइवर की पिटाई मामले में भले ही महिला सिपाही अमृता कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन स्थानीय लोगों में काफी रोष है। उनका कहना है कि इस तरह ग़रीब लोगों को बिहार पुलिस के कर्मचारी सरेआम छोटी मोटी गलती पर अपमानित करते रहते हैं। सरकार क्यों नहीं सख़्त क़दम उठाती है।












Click it and Unblock the Notifications