Bihar News: वीडियो शूट करवा रही थी महिला कांस्टेबल, अचानक लगी गोली, PMCH में चल रहा इलाज
Bihar News: बिहार के पटना ज़िले से एक महिला कांस्टेबल के गोली लगने का मामला सामने आया है। जहां पटना में तैनात महिला कांस्टेबल, पम्मी खातून और पुर्णिया में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर शबाना आज़मी वीडियो शूट कर रही थीं।
वीडियो शूट के दौरान पम्मी को बाएं हाथ में गोली लग गई, जख्मी महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाली के डीएसपी (कानून एवं व्यवस्था) कृष्ण मुरारी ने बताया कि घटना के मामले में कुछ इनपुट मिले हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।

शबाना आज़मी ने बयान दिया है कि निजी मामला है। हम उनके बयान के आधार पर भी मामले की जांच कर रहे हैं। कृष्ण मुरारी ने कहा कि पालटीपुत्रा थाने क्षेत्र का यह पूरा मामला है। पम्मी खातून पुलिस लाइन पटना में काम करती है।
पम्मी खातून के साथ शबाना आज़मी उनके ही बैच की कांस्टेबल थी पहले, मौजूदा वक्त में पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रोविजनल तौर पर पूर्णिया में तैनात हैं। दोनों साथ में थी, इन लोगों ने कुछ फोटो वीडियो बना रही थी। इसी क्रम में पम्मी खातून के बाए हाथ में गोली लग गई।
इस मामले में लोगों का कहना है कि जब पुलिस वाले ही बेखयाली में रील और वीडियो बनाने के लिए हथियार का प्रदर्शन करेंगे तो, आम लोगों पर कैसे लगाम लगाया जा सकेगा। आए दिन रील बनाने के दौरान हथियार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
अब पुलिसकर्मी भी हथियारों का ही प्रदर्शन करने में लग गए है। इन लोगों पर नियमनुसार कार्रवाई होनी चाहिए ताकि हथियार प्रदर्शन करने से लोग परहेज़ करें।












Click it and Unblock the Notifications