बिहार में बेखौफ़ अपराधी, जदयू नेता के सीने और कनपटी में मारी गोली, हालत गंभीर, जानिए मामला

Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आए दिन आपराधिका वारदातों की ख़बर पढ़ने को मिल रही है। ताज़ा मामला जुमई ज़िले का है, जहां सोमवार की रात बदमाशों ने जदयू नेता को गोली मार दी।

जमुई ज़िला के महिसौडी (टाउन थाना क्षेत्र) में जदयू के जिला उपाध्यक्ष पवन साह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। राजीव कुमार तिवारी (टाउन थाना अध्यक्ष), सतीश सुमन (सदर SDPO) समेत पुलिस के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।

Fearless criminal in Bihar, JDU leader shot in chest and temple, condition critical, know the matter

पार्टी के नेता और कार्यकर्ता को जब मामले की जानकारी हुई तो भारी तादाद में लोग अस्पताल पहुंचे और पवन साह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक महिसौडी चौक से पवन साह (जदयू नेता) अपने घर की तरफ़ जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया।

पवन साह के कनपटी और सीने में गोली लगी, आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पवन साह को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है, हालांकि हालत नाज़ुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तक कोई खास कामयाबी नहीं मिली है।

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है, उनका कहना है कि बदमाशो पूरी तरह से बेखौफ़ हो चुके हैं। आए दिन खुलेआम वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी रहती है। यह पुलिस प्रशासन की नाकामी है कि अपराधी बेखौफ़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+