घर से कचहरी के लिए निकले पिता और पुत्र, घात लगाए अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फ़ायरिंग, मौक़े पर ही मौत
Chapra Crime News Today: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। आपराधिक वारदात के बना कोई दिन नहीं गुज़र रहा। प्रदेश के किसी ना किसी ज़िले से बदमाशों के तांडव की खबर पढ़ने को मिल ही जा रही है। ताज़ा मामला छपरा ज़िले का है, जहां बुधवार सुबह अपराधियों ने तांडव मचाया।
अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फ़यारिंग में पिता और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मेथवालिया के रहने वाले अधिवक्ता राम अयोध्या राय और उनके बेचे सुनील राय अपने घर से कचहरी जाने के लिए निकले थे। अचानक अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फ़ायरिंग की जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

गोली कांड के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पिता और पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदिहाड़े अपराधी वारदात को अंजाम देकर चले जाते हैं।
ज़िला प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ़ मामला दर्ज कर शांत हो जाता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की। बदमाशों की तलाश के लिए छापेमारी करने की बात कही जा रही है।
इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों में घटना के बाद काफी रोष है। उनकी मांग है कि 24 घंटे के अंदर बदमाशों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सज़ा दी जाए।
आपको बता दें कि राम अयोध्या राय और सुनील राय दोनों ही पेशे से वकील थे। रोज़ाना वह एक ही रास्ते से कचहरी आया जाया करते थे। हत्या के बाद से उनके परिवार और समुदाय में मातम पसरा हुए है। वहीं वकील संघ ने भी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications