जम्मू कश्मीर से आया करोड़ों का चेक, छूते ही चौंक गए बैंककर्मी

बिहार के मोतीहारी जिले में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में एक ऐसा चेक जमा हुआ जिसे छुते ही बैकंकर्मी हैरान हो गए।

पटना। बिहार के मोतीहारी जिले में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में एक ऐसा चेक जमा हुआ जिसे छुते ही बैंककर्मी हैरान हो गए। दरअसल करोड़ों रुपयों का यह चेक छूते ही रंग छोड़ने लगा। बाद में जांच में यह चेक फर्जी निकला। इस चेक को जम्मू-कश्मीर के बारामूला शाखा से जारी किया गया था।

जम्मू कश्मीर से आया करोड़ों का चेक, छूते ही चौंक गए बैंककर्मी

मिली जानकारी के मुताबिक मोतीलाल चौधरी के नाम से जारी किया गया 98 लाख 50 हजार रुपए का चेक क्लीयरेंस के लिए पंजाब नेशनल बैंक शाखा में जमा कराया गया था। चेक के माध्यम से इतनी बड़ी रकम क्लीयरेंस करने से पहले बैंककर्मी चेक को अपने हाथों में लेकर जांच पड़ताल करते हुए संतुष्ट होना चाह रहे थे। लेकिन जब चेक बैंक के अन्य कर्मियों के पास पहुंचा तो चेक उठाते ही हाथों में रंग लगने लगा जिसके के बाद सभी को शक हुआ और उसकी बारीकी से जांच की गई।

जब मामला बैंक मैनेजर के पास पहुंचा तो उन्होंने भी मामले की जांच बारीकी से ही जिसके बाद यह पता चला कि चेक फर्जी है जो जम्मू-कश्मीर के बारामूला शाखा से जारी किया गया था। इस तेक कोअमेजन ट्रेडिंग कंपनी ने क्लियरेंस के लिए दिया है। बैंक मैनेजर ने जम्मू-कश्मीर शाखा और अमेजन ट्रेडिंग कंपनी से बातचीत कि जिसके बाद यह पता चला कि चेक फर्जी है।

इस मामले में बैंक मैनेजर का कहना है कि इस चेक के फर्जी होने के पीछे एक बहुत बड़ा गिरोह काम कर रहा है जो पिछले कई महीनों से सक्रिय है और फर्जी चेक के जरिए लाखों रुपए की कमाई कर रहा है। फिलहाल जम्मू कश्मीर शाखा के द्वारा इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+