Patna Zoo: अब 9 बाघ और बाघिन का कर सकेंगे दीदार, वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने दिए ये खास निर्देश

Patna Zoo में अब पाच के बजाए 9 बाघ और बाघिन का दीदार कर सकेंगे। 2 सफेद शावक लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। संजय गांधी जैविक उद्यान के वीडियो में आप उनकी अठखेलियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

Environment Minister Tej Pratap Yadav Visit Patna Zoo Sanjay Gandhi Biological Park

Patna Zoo : बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई नई योजनाओं पर काम कर रही है। वहीं अब बिहार की राजधानी पटना के ज़ू का नज़ारा भी बदला हुआ नज़र आ रहा है। संजय गंधी जैविक उद्यान में पांच नहीं 9 बाघ और बाघिन अठखेलियां करते हुए नज़र आएंगे। पटना के जू में आम लोगों के दीदार के लिए चार नए शावकों को छोड़ दिया गया है। पटना ज़ू के वीडियों में आप इन्हें अठखेलियां करते हुए देख सकते हैं। यह वीडियो लोगो को काफी पसंद आ रहा है।

Recommended Video

    अब 9 बाघ और बाघिन का कर सकेंगे दीदार, वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने दिए ये खास निर्देश
    बाघिन संगीता ने चार शावकों को दिया जन्म

    बाघिन संगीता ने चार शावकों को दिया जन्म

    पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में बाघिन संगीता ने इन चारों शावकों को जन्म दिया है। चारों शावक स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इनमें से दो सफेद शावक से जू का आकर्षण और ज़्यादा बढ़ गया है। बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अपने विभागीय अधिकारी के साथ इसका लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद नए शावकों को खोल दिया गया है ताकि आम लोगों भी इसका दीदार हो सके। ग़ौरतलब है कि सीएम नीतीशकुमार ने पहले ही चारों शावकों के नाम पहले ही रख दिए थे।

    मगध, केसरी, विक्रम और रानी रखा गया नाम

    मगध, केसरी, विक्रम और रानी रखा गया नाम

    सीएम नीतीश कुमार ने इनके नाम मगध, केसरी, विक्रम और रानी रखा था, इन शावकों को जन्म देने वाली बाघिन का नाम संगीता है। वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने संजय गांधी जैविक उद्यान पहुंच कर लोकार्पण किया और जू कर्मियों को सभी शावकों की खास तौर से देखभाल करने की हिदायत दी । बिहार में इन दिनों पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अपने कामों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। आए दिन वह अपने काम को लेकर उनकी चर्चा होती रहती है।

    हेमंत नायक नाम के युवक ने की तेज प्रताप से मुलाकात

    हेमंत नायक नाम के युवक ने की तेज प्रताप से मुलाकात

    मुलाक़ात की थी। हेमंत नायक के पर्यावरण बचाने का अनोखा अंदाज में संदेश देख तेज प्रताप यादव काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने हेमंत नायक के इस मुहिम में हर मुमकिन मदद करने का आश्वासन भी दिया था। तेज प्रताप यादव से मुलाक़ात के बाद हर कोई हेमंत नायक के बारे में जानना चाहता है। आइए जानते हैं हेमंत नायक कौन हैं किस तरह से वह पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं।

    'पेड़ बचाओ, जिंदगी बचाओ' का दे रहे संदेश

    'पेड़ बचाओ, जिंदगी बचाओ' का दे रहे संदेश

    हेमंत नायक ओडिशा के रहने वाले हैं। उन्होंने राज्य के वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप से रविवार को मुलाकात की थी। गौरतलब है कि हेमंत नायक ने तेज प्रताप यादव से मुलाकात के लिए पर्यावरण से प्रेरित पोशाक को अपनाया था। हेमंत नायक ने 'पेड़ बचाओ, जिंदगी बचाओ' लिखा एक बैनर अपने हाथों में पकड़ कर तेज प्रताप यादव के पास अपनी बात रखी। आपको बता दें कि हेमंत नायक दो साल से लोगों को इसी तरह पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं। अपने शरीर पर पंटिंग कर विभिन्न जगहों पर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं।

    पर्यावरण के बचाने के लिए ऐसा ही समर्पण चाहिए- तेज प्रताप

    पर्यावरण के बचाने के लिए ऐसा ही समर्पण चाहिए- तेज प्रताप

    हेमंत इसी वेष-भूषा में लोगों के बीच जाकर पर्यावरण के बचाव के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। पटना आर्ट कॉलेज में थर्ड ईयर के पेंटिंग डिपार्टमेन्ट के छात्र हेमंत नायक ने तेज प्रताप से अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मदद मांगी। इस पर तेज प्रताप ने हेमंत को हर मुमकिन मदद देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जितना हो सकेगा वह हेमंत नायक की मदद करेंगे। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने कहा कि पर्यावरण के बचाने के लिए लोगों को ऐसा ही समर्पण चाहिए। सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति लगाव हेमंत नायक से सीखना चाहिए।

    ये भी पढ़ें: Unique Love Story : लड़की को हुआ लड़की से प्यार, पहुंची बेगूसराय जिला कोर्ट, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+