Jehanabad News: जहानाबाद में बिजली संकट, इन इलाकों में की गई वैकल्पिक व्यवस्था, डीएम ने की ये अपील

Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद जिले में बिजली कटौती की समस्या से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। जहानबाद डीएम अलंकृता पांडे इस मामले को खुद से देखते हुए मसले का हल निकालने की पूरी कोशिश में लगी हुई हैं। 2 अगस्त की रात से ही बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।

जहानाबाद ज़िला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताया कि बिजली समस्या को दूर करने के लिए विद्युत संचरण विभाग के निदेशक, ऑपरेशन, मुख्य अभियंता अपने तकनीकी टीम के साथ जहानाबाद पहुंच चुके है। सभी लोग इस कोशिश में हैं कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू की जा सके।

Electricity crisis in Jehanabad alternative arrangements in these areas IAS Alankrita appeal news

विद्युत आपूर्ति शुरू करने के लिए शुरू किया गया काम अंतिम चरण में है। इसमें दो से तीन घंटे का और वक्त लग सकता है। वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग विभिन्न स्थानों पर पीने की पानी की व्यवस्था कर रहा है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे खुद इस पूरे मामले पर नजर रख रही हैं। इसके साथ ही मामले में लगातार काम किया जा रहा है।

रविवार को जिला पदाधिकारी ने अपर समहर्ता ब्रजेश कुमार एवं अपर समहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार के साथ ग्रीड सब स्टेशन जहानाबाद पहुंचकर, मरम्मती कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा किया। डीएम अलंकृता पांडे ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि धैर्य और शांति बनाए रखें।

आपको बता दें कि शनिवार को जिला विद्युत संचरण विभाग के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर आदर्श कॉलोनी, पानी टंकी, माले ऑफिस, मल्लह चक मोड़, पंचमहला, शांति नगर, गांधीनगर और फिदा हुसैन रोड में बिजली आपूर्ति की 4:00 बजे तक गई थी।

यहां से जिला के लोग सबसे ज़रूरी पेयजल की व्यवस्था इसी दौरान कर लेंगे। इसके बाद आधे घंटे से 1 घंटे के लिए पटना गया रोड पश्चिम में भी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर विद्युत आपूर्ति की जाएगी। 4:30 बजे से 5:00 बजे के बीच राजा बाजार के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+