‘10 फीट तक घसीटा गया बिजली का पोल’, ट्रक ड्राइवर की हालत ने फिर खोली सरकार के दावों की पोल
Bihar News: बिहार में साल 2016 से ही शराबबंदी कानून जारी है, लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त तो यह कि धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। शराब की डोर टू डोर बिक्री हो रही है। शराबबंदी कामयाब होती तो आए दिन शराब तस्करी से जुड़े मामले सामने नहीं आते। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले नहीं होते।
ताज़ा मामला बिहार के जहानाबाद ज़िले का है, जहां की तस्वीर ने नीतीश सरकार के दावों की एक बार फिर से पोल खोल दी है। सरकार सिर्फ़ कागज़ों में ही शराबबंदी को सफल मान रही है, हक़ीक़त में आसानी से हर जगह शराब उपलब्ध है। इसी का एक छोटा सा उदाहरण जहानाबाद ज़िले का है।

शकूराबाद-घेजन सड़क मार्ग (शकूराबाद थाना क्षेत्र) पर तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के पोल में ज़ोरदार टक्कर मारी। बुधवार रात करीब 8 बजे कनकट बिगहा के पास बिजली के खंभे इतनी तेज़ टक्कर लगी कि पोल अपनी जगह से करीब 10 फीट आगे तक घसीटा चले गया। गाड़ी का आगे वाला शीशा भी चकनाचूर हो गया।
सड़क हादसे के तुरंत बाद ही मौका पर शकूराबाद थाना की गश्ती गाड़ी पहुंची। पुलिसकर्मी जैसे चालक के पास पहुंचे पाया कि उसने काफी शराब पी रखी है। चालक को हिरासत में लिया गया और ट्रक को भी थाना ले जाया गया।
मोहन प्रसाद सिंह (थाना अध्यक्ष) ने कहा कि ड्राइवर अरुण पासवान, पथरा गांव (मखदुमपुर थाना क्षेत्र) का रहने वाला है। नशे की हालत में वह गाड़ी चला रहा था, जहानाबाद से वह अपने घर (पथरा) जाने के दौरान पहले तो शकूराबाद बाजार में गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हुआ था। बाद में पोल में धक्का मारा। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications