मोकामा सीट से राजद उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह जीते, JDU कैंडीडेट को करीब 36000 मतों से हराया

नई दिल्ली। मोकामा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और जेडीयू उम्मीदवार राजीव लोचन नारायण सिंह को करीब 36000 वोटों से हरा दिया है। अनंत कुमार सिंह को कुल 78721 वोट मिले, जबकि जदयू उम्मीदवार राजीव लोचन नारायण सिंह को कुल 42749 वोट मि्ले हैं। इस सीट पर मतदाताओं ने भारी संख्या में नोटा पर बटन दबाए, जो कि चौथे स्थान पर रहा।

RJD

तीसरे नंबर आए लोक जनशक्ति पार्टी उम्मीदवार सुरेश सिंह निषाद 13299 वोट से संतोष करना पड़ा, जबकि चौथे नंबर दिलचस्प रुप से नोटा आया, जिसे मतदाताओं से 4520 वोट मिले हैं। वहीं पांचवें नंबर लोक समता पार्टी के उम्मीदवर दिलराज रौशन 3993 वोट अब तक मिले हैं।

गौरतलब है बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 243 सीटों पर वोटों की गिनती अभी जारी है, जिसके देर रात तक जारी रहने की संभावना है। शुरुआती रुझानों में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर होती हुई नजर आ रही थी, लेकिन एनडीए ने एक बार बढ़त बनाई और वह अभी कायम है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक रात 9 बजे तक 243 सीटों के रुझान आ चुके हैं, जिनमें से 54 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है, जबकि 58 सीटें जीत चुकी है, जबकि महागठंबधन 47 सीटें जीत चुकी है 67 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रही है।

NDA

गौरतलब है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव हुआ था। इनमें 28 अक्टूबर को पहले चरण में, 3 नवंबर को दूसरे चरण में और 7 नवंबर को तीसरे चरण के तहत वोट डाले गए थे। चुनाव के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई थी, लेकिन एनडीए के नेताओं ने कहा कि एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। कमोबेश अब तक आए रूझानों में एनडीए बहुमत के आंकड़े पार कर गई है और यह ट्रेंड आगे भी जारी रहता है तो एनडीए फिर सरकार बना सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+