मुज़फ़्फ़रपुर को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की क़वायद तेज़, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को भारतीय रेलवे की तरफ़ से विकसित करने की क़वायद तेज़ हो चुकी है।

पटना, 5 मई 2022। देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को भारतीय रेलवे की तरफ़ से विकसित करने की क़वायद तेज़ हो चुकी है। भारतीय रेलवे के इस योजना के तहत बिहार के भी कई रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। बिहार के ख़ास रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए आरएलडीए को करोड़ों रुपये का फंड दिया जा रहा है। बिहार के गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुज़फ़्फ़रपुर , बेगूसराय, सीतामढ़ी, दरभंगा और बरौनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसी कड़ी में मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये के डीपीआर को सरकार की तरफ़ मंजूरी मिल गई है।

RLDA ने बैठक कर दी हरी झंडी

RLDA ने बैठक कर दी हरी झंडी

मुजफ्फरपुर जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के अधिकारियों ने हरी झंडी दे दी है। नए डीपीआई के मुताबिक आरपीएफ़ पोस्ट के पास बना हुआ फुटओवर ब्रिज तोड़ दिया जाएगा। इसके बदले में पश्चिम साइड 108 मीटर का नया एयर कॉनकोर्स का निर्माण होगा। आपको बता दें कि रेल राज्य मंत्री ने पिछले डीपीआर में एयर कॉनकोर्स की लंबाई-चौड़ाई घटाने पर आपत्ति दर्ज की थी। जिसके बाद अब नए डीपीआप मे जगह के हिसाब से कॉनकोर्स की लंबाई-चौड़ाई को बढ़ाया गया है। प्री बीड से पहले पटना में 12 मई को ठीकेदारों के साथ एक बैठक की जाएगी। वहीं ओपेन टेंडर के लिए 22 जून का समय रखा गया है।

दिव्यांगों के लिए लिफ्ट की व्यवस्था

दिव्यांगों के लिए लिफ्ट की व्यवस्था

मुजफ्फरपुर जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है। जंक्शन के सौदर्यीकरण के मद्देनज़र सभी एक्जिट प्वाइंट को बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज़ से स्कैनर मशीन भी लगाए जाएंगे। वहीं स्टेशन एरिया में गाड़ियों को लगाने के लिए दो मंजिले पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। सभी यात्री एयर कॉनकोर्स से उतरकर प्लेटफार्म पर जाएंगे। आपको बता दें कि ग्राउंड लेवल पर ही प्लेटफार्म रहेगा। वहीं स्वचालित सीढ़ी और बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए लिफ्ट की भी व्यवस्था की जाएगी।

बेगूसराय वासियों को भी मिलेगा रेलवे का तोहफ़ा

बेगूसराय वासियों को भी मिलेगा रेलवे का तोहफ़ा

बेगूसराय रेलवे स्टेशन को भी विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने की क़वायद तेज़ कर दी गई है। इससे पहले भी सर्वे हुआ था लेकिन उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था लेकिन अब दोबारा से रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने सर्वे पूरा कर लिया है जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिवसीय दौरे के दौरान आरएलडीए की पांच सदस्यीय टीम ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन का हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सर्वे किया है। सर्वे के दौरान बेगबसराय से कितने यात्री सफर करते हैं, कितने पैसेंजर दूसरे राज्यों के लिए आरक्षण करवाते हैं, इस स्टेशन से कितने गांव की कनेक्टिविटी है, कितनी ट्रेनें यहां रुकती हैं, पार्किंग की व्यवस्था कैसी है। कितनी ट्रेनें यहां रुकती हैं, इस स्टेशन को किस तरह से औऱ ज़्यादा डेवलप किया जा सकता है। इन तरह के तमाम मुद्दों का आरएलडीए की टीम ने सर्वे किया।

ये भी पढ़ें: बिहार में 3000 किलोमीटर की पदयात्रा का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, पार्टी बनाने का दिया संकेत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+