Bihar News: शिक्षा माफिया पर ED का शिकंजा, 22 घंटे की रेड, 3 करोड़ से ज़्यादा कैश बरामद

Bihar News: शिक्षा माफिया बच्चा राय के ठिकानों पर चली 22 घंटे की रेड में प्रवर्तन निदेशालय ने करोड़ों रुपये ज़ब्त किया है। इसके साथ ही ज़मीन भी अटैच की है। सूत्रों की माने तो शनिवार को शुरू हुई रेड रविवार सुबह चार बजे ख़त्म हुई, जिसमें 3 करोड़ से ज्यादा कैश ज़ब्त हुए हैं।

आपको बता दें कि बिहार में टॉपर घोटाला मुख्य आरोपी बच्चा राय पर आरोप है कि उसने ईडी द्वारा ज़ब्त ज़मीन को ही हड़प लिया है। इतना ही नहीं उस ज़मीन पर निर्माण कार्य भी शुरू करवा चुका है। अमित कुमार (बच्चा राय) ने जांच एजेंसी द्वारा ज़ब्त की गई करीब 4.53 करोड़ रुपये की ज़मीन पर कब्ज़ा कर रखा है।

ED clamps down on education mafia, 22-hour raid, more than Rs 3 crore cash recovered Bihar News

ज़मीन हड़पने के मामले में सहायक निदेशक ईडी पटना ने वैशाली ज़िला के भगवानपुर थाने में मामला दर्ज करवाते हुए अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई की। बच्चा राय के ठिकाने (भगवानपुर स्थित आवास, टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज) के अलावा अन्य जगहों पर रेड की गई।

ईडी की टीम ने तीन ठिकानों पर दबिश डालते हुए रविवार सुबह चार बजे तक कार्रवाई की। इस दौरान 3 करोड़ रुपये से ज्यादे की राशि जब्त हुई। रकम इतनी ज्यादा थी कि गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ गई। इसके साथ ही संपत्ती के दस्तावेज़ भी ज़ब्त किए गए।

रेड ख़त्म होने के बाद भी ईडी के अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज़ कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ईडी द्वारा ज़ब्त ज़मीन पर बच्चा राय द्वारा क़ब्ज़ा करवाने में प्रशासनिक स्तर से लेकर राज नेताओं की भी मिलीभगत है। जांच एजेंसी इस पहलू पर भी छानबीन कर रही है।

बच्चा राय द्वारा जब्त ज़मीन हड़पने की जानकारी मिलने के बाद ईडी हरकत में आई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद वैशाली जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र में 9 दिसंबर को तीन जगहों पर रेड मारी गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान करोड़ों रुपये के साथ सबूत और दस्तावेज़ भी जब्त किये गए। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+