14 साल तक लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा दारोगा, थाने पहुंची पीड़िता तो हुआ खुलासा

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने 14 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और शादी से इनकार करने के मामले में एसआई सन्नी जायसवाल पर घोड़ासहन थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित एसआई विश्वनाथ जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर सिकरहना डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि जांच में केस को सही पाकर आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। एसआई के पिता को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपित एसआई व उसके परिवार की दो महिला सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

east champaran girl did complain against sub inspector in case of misdeed

आरोपित सब इंस्पेक्टर घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बाजार का निवासी है। बतातें है कि लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इस बीच सन्नी की नौकरी एसआई पद पर हो गई। उसकी पोस्टिंग जहानाबाद जिला बल में हो गई। उसके बाद भी वह युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में एसआई ने युवती को ठुकारकर शादी रचा ली। युवती को जलील भी किया निराश होकर उसने घोड़ासहन थाने में एसआई सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ अक्टूबर माह में एफआईआर दर्ज करायी।

एफआईआर के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस के वरीय अधिकारियों के यहां शिकायत की तब लोकल पुलिस हरकत में आई। युवती ने बीते 10 अक्टूबर को थाने में दर्ज एफआईआर में बताया है कि सन्नी जायसवाल से प्रेम प्रसंग था। वह सादी का झांसा देकर पिछले 14 वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच वह शादी की बात करने पर अपनी बेरोजगारी का हवाला देकर टालता रहा।

इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई और उसकी इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती गर्भपात कराया गया। तीन साल पहले युवती नौकरी की तलाश में दिल्ली चले जाने के बाद भी वह मोबाइल व व्हाट्सएप के जरिये अश्लील चैटिंग चलता रहा। साल 2018 के फरवरी में जब वह पटना लौटी तो वहां भी आकर सन्नी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मना करने पर प्रताड़ित करने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+