कौन हैं बिहार की बेटी दीपिका झा? दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ में जॉइंट सेक्रेटरी का चुनाव जीत रचा इतिहास
DUSU Election Result 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार चार प्रमुख पदों में से तीन पर ABVP ने जीत हासिल की है, जबकि उपाध्यक्ष का पद NSUI के राहुल झांसला के नाम रहा। संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) पद पर दीपिका झा ने 4,445 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की और इतिहास रच दिया।
दीपिका की इस सफलता के बाद देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं, विशेषकर उनके गृह राज्य बिहार से। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिंहा और नेता सम्राट चौधरी ने भी दीपिका को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। आइए जानते हैं दीपिका झा की पृष्ठभूमि, शिक्षा और उनके अब तक के करियर सफर के बारे में।

Who is Deepika Jha- कौन हैं दीपिका झा?
DUSU 2025 चुनाव में संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) का पद जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाली दीपिका झा बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग (Department of Buddhist Studies) से मास्टर्स कर रही हैं।
साधारण पृष्ठभूमि से आती हैं दीपिका
दीपिका झा का परिवार साधारण पृष्ठभूमि से है, जहाँ आर्थिक चुनौतियाँ आम थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रयास, मेहनत और सामाजिक सेवा के माध्यम से छात्र राजनीति में मजबूत पहचान बनाई। यह दिखाता है कि दीपिका में नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ समाज के लिए गहरी प्रतिबद्धता भी है।
उनकी जीत केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि छात्र समुदाय में महिलाओं और जरूरतमंदों के प्रति बढ़ती जागरूकता और समर्थन का प्रतीक भी है। दीपिका का सफर यह दर्शाता है कि लगन और सामाजिक सेवा से राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाई जा सकती है।
सामाजिक कार्य से जुड़ी रहीं
दीपिका ने अपने छात्र जीवन के दौरान जरूरतमंद बच्चों के लिए 'बस्ती की पाठशाला' जैसे प्रोजेक्ट्स चलाए, जहां झुग्गी-झोपड़ी इलाकों के बच्चों को पढ़ाया गया। इसके अलावा वह 'ऋतु मती अभियान' से भी जुड़ी रही हैं, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता पर काम किया गया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कैंपस में छात्राओं के अधिकारों की रक्षा करना और समान अवसर प्रदान करना है।
ये भी पढे़ं: DUSU Election: कौन हैं राहुल झांसला? NSUI के एकलौते प्रत्याशी जो बने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ उपाध्यक्ष
4 में से 3 पद ABVP के, 1 पद NSUI के खाते में
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं। इस बार चार में से तीन पदों पर एबीवीपी (ABVP) ने जीत हासिल की, जबकि केवल उपाध्यक्ष पद NSUI के खाते में गया। अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने 28,841 वोट लेकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जबकि NSUI की जोश्लिन नंदिता चौधरी को केवल 12,645 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झांसला ने 8,792 वोटों से जीत दर्ज की। सचिव पद ABVP के कुणाल चौधरी ने 7,662 वोटों से जीता और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने 4,445 वोटों के अंतर से जीत पक्की की।
ये भी पढ़ें: DUSU Election: कौन हैं आर्यन मान जो बने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष? शराब कारोबार से जुड़ा है परिवार












Click it and Unblock the Notifications