Durga Puja Special: बाहुबली फिल्म के महल की तरह यहां तैयार हो रहा पंडाल, मुर्शिदाबाद से आए हैं कारीगर
Durga Puja, Katihar News: देशभर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं, वहीं बिहार में भी त्योहार की धूम नज़र आ रही है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से दुर्गा पूजा के मद्देनज़र तैयार किये जा रहे पंडाल की कई रोचक ख़बरे पढ़ने को मिल रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश के कटिहार ज़िले में भी भव्य पंडाल का निर्माण हो रहा है।
कटिहार के लंगड़ा बागान साहब पाड़ा यूथ कमिटी की तरफ़ बाहुबली फिल्म के महल की तर्ज़ पर पूजा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है। बंगाल के मुर्शिदाबाद से आई 15 कारीगरों की टीम इस आकर्षक पंडाल के निर्माण कार्य में जुटी हुई है। पूरा पंडाल के अलावा अन्य ख़र्चों का बजट 10 लाख रुपये के करीब है। जो कि स्थानीय लोगों की मदद से एकत्रित किया जाता है।

पूजा कमेटी अध्यक्ष विनोद शाह ने बताया कि पिछले करीब 40 सालों से पूजा होती रही है। कटिहार के लोगों को हर साल कुछ नया और बेहतर दिखाने की कोशिश रहती है। इस साल बाहुबली फिल्म के महल की तर्ज़ पर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। उम्मीद है यह लोगों का क़ाफी पंसद आएगा।
पंडाल बना रहे कारीगरों ने बताया कि थर्मोकोल,प्लाई, काठ समेत कई और सामानों की मदद से पंडाल बना रहे हैं। इस बार मेले में लोगों के लिए यह पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। हर साल की तरह इस साल भी लोगों के लिए नया और बेहतर थीम देने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications