Dularchand Yadav Case: मोकामा हत्याकांड पर प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा, 'यह शासन की नाकामी है'

Dularchand Yadav Case: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टियों और राजनेताओं का चुनावी प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है। इस हत्याकांड में बाहुबली नेता अनंत सिंह का नाम भी सामने आ रहा है। अब तक पुलिस-प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मृतक सीधे तौर पर उनकी पार्टी से नहीं जुड़े थे।

प्रशांत किशोर ने इस हत्याकांड पर दुख जताते हुए कहा, 'दुलारचंद यादव जनसुराज के अधिकृत सदस्य नहीं थे। उन्होंने हमारी पार्टी के उम्मीदवार पीयूष जी के समर्थन का ऐलान किया था। ऐसी घटनाओं की सभ्य समाज में जगह नहीं है। हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। किसी की हत्या प्रशासन और कानून-व्यवस्था संभालने वालों की नाकामी है।'

Dularchand Yadav Case prashant kishor

Prashant Kishor ने साधा बाहुलबलियों पर निशाना

इस हत्याकांड में अनंत सिंह का भी नाम आ रहा है, जो क्षेत्र के बड़े बाहुबली माने जाते हैं। प्रशांत किशोर ने बिना नाम लिए आगे कहा कि बाहुबली चाहे किसी भी जाति, समुदाय, गांव या विचारधारा से जुड़ा हो, गलत ही होता है और गलत काम को गलत ही कहा जाना चाहिए।

पीके ने आगे कहा, 'मैंने पहले भी कहा है कि बाहुबली अपने जैसे बाहुबलियों ने नहीं डरते हैं। वे अच्छे लोगों से डरते हैं। जन सुराज ने जनता को यह विकल्प दिया है कि वे साफ-सुथरे और ईमानदार लोगों को चुनें या फिर वही पुराने भ्रष्ट और ताकतवर लोगों को।'

यह भी पढ़ें: Dular Chand Yadav: कौन थे दुलारचंद यादव, जिनकी चुनावी रंजिश में हुई मौत, अनंत सिंह पर क्यों लग रहे आरोप?

Dularchand Yadav Case से बढ़ा बिहार का सियासी पारा

मोकामा की इस घटना ने बिहार चुनाव में सुरक्षा और राजनीतिक हिंसा के मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। नीतीश कुमार और एनडीए प्रदेश में शासन व्यवस्था पर जोर देते हुए आरजेडी के जंगलराज पर हमला करते रहे हैं। इस हत्याकांड ने बिहार में शासन व्यवस्था पर सख्त सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। बिहार चुनाव में इस बार रोजगार और भ्रष्टाचार के साथ कानून व्यवस्था भी बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है। एनडीए और महागठबंधन विकास के वादों और घोषणापत्रों पर जोर दे रहे हैं। जनसुराज लगातार साफ राजनीति के संदेश के साथ जनता तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Bihar चुनाव से पहले बाहुबली अनंत सिंह के मोकामा में फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, PK के समर्थक दुलार चंद की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+