Ambebkar Jayanti In Dubai: धूम धाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, दुबई में अंबेडकर नगर नाम रखने की मांग
Ambedkar Jayanti Celebration In Dubai: रविवार को दुबई में डॉ. बाबा साहेब की 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

Ambedkar Jayanti: रविवार को इंडिया क्लब दुबई में डॉ० अंबेडकर की 132वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद चिराग पासवान ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार अद्भुत थे।
Recommended Video
चिराग पासवान ने कहा कि आज़ादी के इतने साल बाद भी गरीबों और वंचितों के हालात को देखकर यह साफ ज़ाहिर है कि हम लोग बाबा साहेब के विचारों को अभी भी अमल में नही ला पा रहे हैं। बाबा साहेब के विचारों को अमल में लाने और प्रसारित करने की ज़रूरत है।
सांसद चिराग पासवान ने कहा कि दुबई से बिहार लौट रहे बंधुओ को वाया दिल्ली, मुम्बई या किसी दूसरे बड़े शहर से होकर आना पड़ता है। संबंधित अधिकारियों से बात कर और दुबई से बिहार तक की डायरेक्ट फ्लाइट की व्यवस्था की जल्द ही करवाएंगे। ।
वैश्विक पैमाने पर इस आयोजन को कराने वाले भारत (बिहार मूल) के निवासी रवि चंद हैं। रवि चंद पिछले कई सालों से बिहारी प्रवासियों के लिए दुबई में लगातार सामाजिक काम करते आ रहे हैं। कोरोना काल में बिहारी लोगो की खूब मदद की। चार्टेड प्लेन और हवाई जहाज के ज़रिए लोगों को उनके घर भेजे जो कि काबिले तारीफ़ है।
आपको बता दें कि यूएई में लगभग 2.7 मिलियन भारतीय काम करते हैं। इसमें 2 मिलियन मजदूर हैं जो भारत के कमजोर तबके से ताल्लुक रखते हैं। रवि चंद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की विचारधारा समाज के किसी एक तबके से नहीं है बल्कि सभी तबकों से संबंधित है।
रवि चंद ने कहा कि दुबई में रह रहे बिहारी मजदूर वाले क्षेत्रों को अम्बेडकर नगर का नाम दिया जाय। जिस तरह भारत सहित दुनिया भर में नेल्सन मंडेला की प्रतिमा और सड़क है। दुनिया भर में उसी तर्ज़ पर बाबा साहेब अंबेडकर के प्रतिमा की स्थापना और सड़क का नाम रखा जाए। तमाम भारतीयों के लिए बाबा साहेब एक आदर्श हैं। हमारा मकसद पूरी दुनिया में बाबा साहेब के विचारों जगाना है।
ये भी पढ़ें: संविधान का एनकाउंटर कर पुलिस को सियासत के लिए सुपारी किलर बनाने पर नंगा नाच होता है- पप्पू यादव












Click it and Unblock the Notifications