संविधान का एनकाउंटर कर पुलिस को सियासत के लिए सुपारी किलर बनाने पर नंगा नाच होता है- पप्पू यादव
Atiq Ahmad Shot Dead: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेडिकल टेस्ट के लिए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को ले जाने वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Pappu Yadav On Atiq Ahmad Murder: जाप अध्यक्ष पप्पु यादव ने ट्वीट कर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता पर गैंग के काबिज़ होने के बाद रामराज नहीं आता, गैंगवार होता है।
संविधान का एनकाउंटर कर पुलिस को सियासत के लिए सुपारी किलर बनाने पर नंगा नाच होता है। इलाहाबाद में अभी यही हुआ है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेडिकल टेस्ट के लिए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को ले जाया जा रहा था।
Recommended Video

पत्रकारों ने दोनों से सवाल करते हुए उन्हें घेर लिया, इसी दौरान तीन लोगों ने अतीक और अशरफ पर गोलियां चलाईं, जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली कांड के वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
हत्या की वारदात के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। जाप अध्यक्ष पप्पू यादव के बाद राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुलिस कस्टडी और कैमरे के सामने अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद पार्ची विशेष के नारे लगाए गए, यह उत्तर प्रदेश पुलिस की नाकामी मानू या संरक्षण, क्या ये मानवाधिकार का उल्लघंन नहीं है ? जनता खुद ही तय करे की उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, या जंगलराज? वही बिहार के लोग भी इसे साज़िश के तहत हत्या बता रहे हैं।
आपको बता दें अतीक अहमद पर 101 आपराधिक मामले दर्ज थे, वहीं भाई अशरफ अहमद के खिलाफ पर 52 मुकदमे दर्ज थे। इसके अलावा अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ भी 4 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
एनकाउंटर मारे गए अतीक के बेटे असद अहमद के खिलाफ भी एक दर्ज केस था। अतीक अहमद के दो और बेटे अली अहमद और उमर अहमद के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: Atiq ahmed and Ashraf: अतीक के साम्राज्य का सेनापति था अशरफ! अंत समय तक साया बन रहा भाई के साथ












Click it and Unblock the Notifications