DM Begusarai News: IAS तुषार सिंगला की तारीफ़ करते नहीं थक रहे लोग, अब इस काम की हो रही सराहना

Begusarai News Today: उद्योग विभाग और बैंकों की मदद से से बुधवार को समाहरणालय बेगूसराय स्थित कारगिल विजय भवन में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प के तहत ऋण स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेगा क्रेडिट कैम्प में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय, तुषार सिंगला, निखिल धनराज निप्पणीकर (निदेशक, हस्त करघा एवं रेशम, बिहार) मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अन्तर्गत 5 लाभुकों को कुल 39.42 लाख रू० का ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्यन योजना अन्तर्गत भी 11 लाभुकों के बीच कुल 56.41 लाख रू० का ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।

DM Begusarai News People are not tired of praising IAS Tushar Singla work is being appreciated

इससे पहले उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम I & II, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अन्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा बैंकों के शाखा प्रबंधकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश गए। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल स्तर पर भी कैम्प आयोजन करने का निर्देश दिया गया एवं सभी बैंकों को अगली कैम्प में अधिक से अधिक ऋण स्वीकृति एवं भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

मेगा क्रेडिट कैम्प के आयोजन पर स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय को जो नए डीएम मिले हैं, वह गरीबों और ज़रूरतमंदों के लिए मसीहा हैं। सरकारी योजनाओं के जन तक पहुंचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+