Bihar News: इस ज़िले में जानलेवा हो रहा डायरिया, बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Madhepura Diarrhea News Update: बिहार के मधेपुरा ज़िले में पिछले 1 सप्ताह से डायरिया का कहर जारी है। ग्रामीणों की मानें तो सात दिनों में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 लोगों की हालत बहुत ही नाज़ुक है। मधेपुरा ज़िला के रहटा गांव (कुमारखंड प्रखंड) के वार्ड नंबर 1 में मेडिकल टीम (कुमारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचकर लोगों के जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि चार लोग जिनकी हालत नाज़ुक है, उन्हें मधेपुरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एक ही परिवार के 3 लोग डायरिया के चपेट में आ गए, वहीं पड़ोस के एक व्यक्ती की मौत हुई है।

दिलीप कुमार, रीता देवी, रौशन कुमार और बिहारी यादव की डायरिया के चपेट में आने से मौत हुई है। वहीं गांव वालों ने कहा कि इलाज नहीं होने की वजह से लोग मौत के गाल में समा गए। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि गांव में आवाजाही के लिए कोई सुविधा ही नहीं है। गांव में 400 से ज्यादा है परिवार है लेकिन आने जाने के लिए कोई दुरुस्त रास्ता नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि बगल में सुरसर नदी है, अगर सरकार की तरफ़ से नाव की व्यवस्था ही हो जाती तो मरीज़ों को वक्त रहते अस्पताल भी पहुंचाया जा सकता है। आने-जाने के लिए कोई सुविधा नहीं होने की वजह से मरीज इलाज के अभाव में ही दम तोड़ देते हैं।
ग्रामीणों की मानें तो पिछले 10 दिनों से गांव में डायरिया का कहर चल रहा है। पिछले चार दिनों से मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है। मेडिकल टीम में शामिल डॉक्टर इम्तियाज़ अहमद ने बताया कि गांव में कैंप कर मेडीकल की टीम मरीज़ों का इलाज कर रही है। वहीं कुछ लोगों का मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा तो कुछ लोगों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभी सभी की स्थिति सामान्य है।
आपको बता दें कि डायरिया कई वजहों से हो सकता है। एलर्जी, फ़ूड प्वॉज़निंग और ग़लत दवाईयों के सेवन आदी से डायरिया की शिकायत हो सकती है। कई बार बैक्टीरियल इंफेक्शन और पैरासाइट्स की वजह से डायरिया की परेशानी होती है। पेट मे दर्द, उल्टी, थकान, मल मे खून, पतला मल या फिर वज़न कम होना इसके लक्षण हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications