PM Modi ने दरभंगा में AIIMS खोलने की झूठी बात बोली है, जानकारी लें और फिर बोलें- तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav On Darbhanga AIIMS: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बिहार में सियासी बाज़ा सज चुका है। मतदाताओं को लुभाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरभंगा में AIIMS खोलने की बात पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने तंज भरे लहजे में निशाना साधा है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने दरभंगा में एम्स खोला है, जो कि पूरी तरह से झूठ है। मैं पीएम से अपील करता हूं कि वह पहले इस बारे में जानकारी लें और फिर बोलें। दरभंगा में कोई एम्स नहीं खोला गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशि से दरभंगा में एम्स AIIMS खुलेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम पीएम मोदी से आग्रह करते हैं कि किसी मामले की जानकारी रखकर बोला करें, आप देश के प्रधानमंत्री हैं, आपको झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। दरभंगा में AIIMS बनाने के लिए राज्य सरकार ने मेरे स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद लगभग 151 एकड़ ज़मीन AIIMS के लिए पहल की थी।
बिहार सरकार की पहल से दरभंगा में एम्स बनाने एयरोपर्ट से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर बेहतरीन ज़मीन मुफ्त में अलॉट की थी, लेकिन दरभंगा के सांसद, केंद्रीय मंत्री के दवाब की वजह से सर्वे में आई टीम भूमि को रद्द कर देते हैं। पीएम मोदी भाषण में बोलते हैं कि एम्स खुलवाने का काम किया है, इन्होंने तो रुकवाने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications